“GOAT of IPL” सुनील नरेन ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक तो फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन
सुनील नरेन ने 49 गेंदों में जड़ा शतक।
अद्यतन - अप्रैल 16, 2024 9:32 अपराह्न
IPL 2024 का 31वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, जो फिलहाल अभी तक गलत साबित होता हुआ नजर आ रहा है। कोलकाता के तरफ से सुनील नरेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है।
सुनील नरेन ने इस मैच में 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है। अपनी इस शतकीय पारी के दौरान सुनील नरेन ने 11 चौके और छह छक्के लगाए। हालांकि, इस मैच में नरेन की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और वो रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए थे, लेकिन एक बार सेट होने के बाद उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी की और अपना शतक पूरा किया।
नरेन इस मैच में 109 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा इस मैच में KKR का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाया। हालांकि, अंत के ओवर्स में रिंकू सिंह ने कुछ बड़े शॉट्स लगाए और उसी पारी की बदौलत कोलकाता की टीम 20 ओवर में 223 रन बनाने में कामयाब रही। नरेन के बाद अंगकृश रघुवंशी (30) केकेआर के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेजबाज थे।
वहीं अगर राजस्थान की गेंदबाजी की बात करें तो ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला। आवेश खान ने 35 रन देकर दो बल्लेबाजों को चलता किया, वहीं कुलदीप सेन ने 46 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया।
अब देखना ये दिलचस्प होगा कि राजस्थान रॉयल्स की टीम केकेआर द्वारा सेट किए गए इस लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं। आपको बता दें कि ये दोनों टीमें इस वक्त पॉइंट्स टेबल की टॉप 2 टीमें हैं।
सुनील नरेन के शतक पर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन
King of Indian Cinema standing & clapping for the Hundred of Sunil Narine ⭐ pic.twitter.com/sqZdrLenf9
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 16, 2024
Well played, Sunil Narine 👏 pic.twitter.com/YtKfyA6ffh
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 16, 2024
Sunil Narine scores his first-ever century in T20 format🔥
📸: Jio Cinema pic.twitter.com/tZ9J79UP05
— CricTracker (@Cricketracker) April 16, 2024
Andre Russell hugged Sunil Narine after his century. 💥 pic.twitter.com/HFL5ZGa3cl
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 16, 2024
Eden gardens is witnessing sunil narine or brian lara ?
— Deepesh Kumar (@Deepesh38458556) April 16, 2024
SUNIL NARINE IS JUST TOO GOOD MAYN
— akaz (@iamakaz) April 16, 2024
Respect!!! Sunil Narine you are the goat of IPL! #KKRvsRR
— StarcKKR💜💛 (@StarcKKR) April 16, 2024
"Absolute GOAT status confirmed for Sunil Narine as he smashes a 💯 for KKR! What a legend! 🐐🔥 #SunilNarine #KKR #Century" pic.twitter.com/a9qFWlYJwL
— Hemant ( Sports Active ) (@hemantbhavsar86) April 16, 2024
Gautam Gambhir hugs Sunil Narine during the Time-Out for Narine’s brilliant Hundred.🤗💜#SunilNarine #GautamGambhir #KKRvRR #KKRvsRR #IPL #IPL2024 pic.twitter.com/XhICAhOTtW
— The Cricket TV (@thecrickettvX) April 16, 2024
Oh to be Sunil Narine. Opposition batters show you respect and rarely go after you. And you open the batting and go after every single one of them. A real MVP 🙌🏼 #KKRvRR #IPL2024 pic.twitter.com/UmFQedmyK3
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) April 16, 2024