हमें पूरा भरोसा है कि हम किसी भी टीम के खिलाफ जीत दर्ज कर सकते हैं: अकीब इलयास - क्रिकट्रैकर हिंदी

हमें पूरा भरोसा है कि हम किसी भी टीम के खिलाफ जीत दर्ज कर सकते हैं: अकीब इलयास

अकीब इलयास ओमान के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे में शतक जड़ा है।

Aqib Ilyas
Aqib Ilyas. (Photo Source: Twitter)

ओमान के अकीब इलयास एक बार फिर से क्रिकेट मैदान पर जबरदस्त वापसी करना चाहते हैं। इस समय उनकी यही सोच है कि वो बेहतरीन प्रदर्शन करें और पहली बार ओमान टीम को ICC पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप में जगह दिलवाए।

बता दें, अकीब इलयास ओमान के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे में शतक जड़ा है। उन्होंने फरवरी 2020 में नेपाल के खिलाफ 109 रनों की नाबाद बहुमूल्य पारी खेली थी। उसके 2 दिन बाद USA के खिलाफ भी उन्होंने शतक जड़ा था। उस समय उनका औसत 58 का था लेकिन लगातार चोटिल होने की वजह से 2021 से वो मात्र एक वनडे मैच ही खेल पाए।

हालांकि ओमान ने ICC पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर में अपनी जगह बना ली है और इस खिलाड़ी का यही मानना है कि आगामी टूर्नामेंट में वो शानदार प्रदर्शन करें और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाए। बता दें, यह टूर्नामेंट जिंबाब्वे में खेला जाएगा। ओमान ग्रुप बी में है। उनके अलावा इस ग्रुप में श्रीलंका, स्कॉटलैंड, आयरलैंड और संयुक्त अरब अमीरात भी है। अगर ओमान को आगामी वनडे वर्ल्ड कप में अपनी जगह बनानी है तो अकीब इलयास को जबरदस्त प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है।

एक बल्लेबाज के रूप में मुझे रन बनाना बेहद जरूरी है: अकीब इलयास

अकीब इलयास ने कहा कि, ‘एक बल्लेबाज के रूप में मुझे रन बनाना बेहद जरूरी है। पिछले 17 से 18 मुकाबलों में लगभग 60 का औसत होना सच में बहुत अच्छी बात है लेकिन अब जो हो चुका है उसके बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए और मुझे फिर से रन बनाने के बारे में सोचना चाहिए। उम्मीद करता हूं कि मेरे अंदर रन बनाने का आत्मविश्वास फिर से आ जाएगा और मैं अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभा सकता हूं।’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘गेंदबाजी में भी मुझे ज्यादा से ज्यादा विकेट लेने बेहद जरूरी है। बड़े टूर्नामेंट में हमें काफी अच्छा प्रदर्शन करना है और टीम में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो काफी टॉप क्वालिटी के हैं। हमारी यही कोशिश रहेगी कि टॉप 2 में हम अपनी जगह बना पाए।’

close whatsapp