वेलेंटाइन डे के दिन फूलों का गुलदस्ता लिए गर्लफ्रेंड की तलाश में निकले शिखर धवन! - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेलेंटाइन डे के दिन फूलों का गुलदस्ता लिए गर्लफ्रेंड की तलाश में निकले शिखर धवन!

बल्लेबाज शिखर धवन ने वेलेंटाइन डे के मौके पर फनी रील की इंस्टा पर शेयर।

Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)
Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज शिखर धवन फनी रील्स डालने के मामले में सबसे आगे हैं, सोशल मीडिया पर एक तरह से गब्बर का राज है और उनकी रील्स को फैन्स काफी पसंद करते हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है, जिसे देख आप भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

शिखर धवन जल्द करेंगे कप्तानी

जी हां, टीम इंडिया की कई मौकों पर कप्तानी कर चुके शिखर धवन, एक बार फिर से कप्तान के तौर पर मैदान में वापसी करने जा रहे हैं और वो इस साल आईपीएल में पंजाब टीम के लिए बतौर कप्तान उतरने वाले हैं। अब देखना अहम होगा कि उनकी कप्तानी में टीम को जीत मिलती है या नहीं।

प्यार की तलाश में निकल पड़े हैं शिखर धवन!

*बल्लेबाज शिखर धवन ने वेलेंटाइन डे के मौके पर फनी रील की शेयर।
*इस रील वीडियो में गब्बर के हाथों में नजर आ रहा है फूलों का गुलदस्ता।
*गब्बर के इस वीडियो पर कुछ ही देर में आ गए कई लाखों लाइक्स।
*साथ ही रील वीडियो पर फैन्स ने दिए हैं काफी फनी रीएक्शन भी।

एक नजर डालते हैं शिखर धवन की उस फनी रील पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

हाल ही में क्रिकेट के भगवान से की थी गब्बर ने मुलाकात

एक-दो दिन पहले धवन एक इवेंट में शामिल हुए थे, जहां क्रिकेट के भगवान यानी की सचिन तेंदुलकर से उन्होंने मुलाकात की थी और सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी कुछ तस्वीरों को भी फैन्स के साथ में शेयर किया था।

ये पोस्ट शेयर किया था गब्बर ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

close whatsapp