फैन्स को आ रही है Rashid Khan की याद, चाहने वालों ने पोस्ट पर कमेंट कर बताए अपने जज्बात
हाल में ही पीठ की सर्जरी करवाई है राशिद ने
अद्यतन - Dec 4, 2023 12:03 pm

अफगानिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी और पूर्व कप्तान राशिद खान (Rashid Khan) हाल में क्रिकेट की दुनिया से दूर हो गए हैं, वजह है उनका ऑपरेशन। गौरतलब है कि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के बाद राशिद ने यूके के वेलिंगटन हाॅस्पिटल में अपनी पीठ की सर्जरी करवाई थी। तो वहीं इस सर्जरी के बाद वह बेड रेस्ट पर थे।
लेकिन अब राशिद खान बेड रेस्ट के बाद चलने-फिरने लगे हैं, और अपने बारे में जानकारी वह अपने फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से देते रहते हैं। बता दें कि राशिद ने इसी कड़ी में अपनी कुछ फोटोज को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसमें फैंस जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। राशिद ने अपनी इस फोटो के कैप्शन में लिखा- Sunday evening walks hit different
देखें राशिद खान की यह इंस्टाग्राम पोस्ट
दूसरी ओर, राशिद खान की इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। आईएमगुलरेज के नाम एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा- अलहमदुलिल्लाह आप ठीक हो गए हैं। तो वहीं जायन मलिक के नाम एक यूजर ने लिखा- एक दम झकास राशिद भाई।इसके अलावा सुरेश रैना ने भी राशिद की इस पोस्ट हार्ट की इमोजी बनाई तो गुजरात टाइटंस ने लिखा राशिद भाई, लुकिंग वाओ।
दूसरी ओर, आपको बता दें कि इस सर्जरी के कारण राशिद खान ने आगामी बिग बैश लीग से अपना नाम वापिस ले लिया है। साथ ही अगले साल जनवरी में भारत के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज में भी वह शायद ही खेलते हुए नजर आएं।
ये भी पढ़ें- Virat Kohli को दिखाना होगा कि वह टी20 में युवाओं से बेहतर विकल्प हैं: संजय मांजरेकर