विराट ही नहीं Rinku Singh के लिए भी है आज का दिन खास, बल्लेबाज ने शेयर किए अपने जज्बात
Rinku Singh ने सोशल मीडिया पर शेयर की टी20 इंटरनेशनल डेब्यू की तस्वीरें।
अद्यतन - अगस्त 18, 2024 2:26 अपराह्न

बेहद कम समय में Rinku Singh ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना नाम बनाया है, जिस तरीके से रिंकू IPL में बल्लेबाजी करते हैं उसकी तरह से उन्होंने टीम इंडिया में भी अपना दम दिखाया है। दूसरी ओर 18 अगस्त का दिन इस खिलाड़ी के लिए काफी खास है, जिसे लेकर रिंकू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है।
IPL 2023 के बाद से Rinku Singh के लिए सब बदल गया
सालों से Rinku Singh आईपीएल में KKR टीम से खेल रहे हैं, लेकिन साल 2023 का सीजन इस खिलाड़ी के लिए करियर बदलने वाला सीजन रहा था। जहां 2023 में उन्होंने 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्के जड़कर क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई थी, जिसके बाद उनका टीम इंडिया से भी डेब्यू हो गया था।
Rinku Singh के लिए 18 अगस्त एक यादगार तारीख है
*Rinku Singh ने सोशल मीडिया पर शेयर की टी20 इंटरनेशनल डेब्यू की तस्वीरें।
*आज ही के दिन यानी की 18 अगस्त 2023 को रिंकू ने किया था टीम इंडिया से डेब्यू।
*पोस्ट के कैप्शन में लिखा- एक साल हो गया जब सपना हकीकत में बदला था ।
*आयरलैंड के खिलाफ खेला था पहला टी20 मैच, बुमराह ने दी थी टी20 डेब्यू कैप।
खास दिन को लेकर Rinku Singh का खास सोशल मीडिया पोस्ट
साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था इस खिलाड़ी ने अपना वनडे डेब्यू
अब बस टेस्ट क्रिकेट खेलना बाकी है
जी हां, टी20 और वनडे के बाद टीम इंडिया से बल्लेबाज रिंकू सिंह का टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करना बाकी है, साथ ही भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच ने कहा था कि- रिंकू का घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड अच्छा है और टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। वैसे रिंकू ने टीम इंडिया से अभी तक 2 वनडे मैच खेले हैं, तो 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों में वो 2 अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं। दूसरी ओर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान वो टीम के साथ बतौर रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर यात्रा कर रहे थे।