OTD in 2003: आज के दिन वर्ल्ड कप में पहले ही ओवर में हैट्रिक लेकर चमिंडा वास ने मचाया था गदर, पढ़ें उस मैच की कहानी  - क्रिकट्रैकर हिंदी

OTD in 2003: आज के दिन वर्ल्ड कप में पहले ही ओवर में हैट्रिक लेकर चमिंडा वास ने मचाया था गदर, पढ़ें उस मैच की कहानी 

वास ने यह कारनामा बांग्लादेश के खिलाफ किया था। 

Chaminda Vaas
Chaminda Vaas. (Photo by Santosh Harhare/Hindustan Times via Getty Images)

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास (Chaminda Vaas) ने आज के ही दिन साल 2003 क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक हैट्रिक लेकर गदर मचाया था। वास ने यह कारनामा बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ किया था, जिसका वीडियो आज 14 फरवरी को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो साउथ अफ्रीका के Pietermaritzburg सिटी ओवल मैदान पर खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मुकाबले में श्रीलंकाई टीम की ओर से नई गेंद से चमिंडा वास ने शुरुआत की, लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि वास बांग्लादेशी पारी के पहले ही ओवर में 3 विकेट हासिल कर इतिहास रच देंगे।

मुकाबले में वास ने पहले ओवर की पहली गेंद बांग्लादेशी सलामी बल्लेबाज हनन सरकार को इनस्विंगर डाली, जिस पर वह बोल्ड हो गए। इसके बाद वास ने दूसरी गेंद भी इनस्विंगर डाली, जिसे खेलते हुए नंबर तीन पर आए मोहम्मद अशरफुल सीधे वास को कैच थमा बैठे। इसके बाद हैट्रिक गेंद का सामना कर रहे Ehsanul Hoque कवर ड्राइव खेलते हुए वह दूसरे स्लिप पर खड़े महेला जयवर्धने के हाथों कैच आउट हो गए।

देखें चमिंडा वास की ऐतिहासिक हैट्रिक

श्रीलंका ने 10 विकेट से मैच को किया था अपने नाम

इस मैच में चमिंडा वास के 25/6 के बेहतरीन गेंदबाजी स्पैल के चलते बांग्लादेश 31.1 ओवर में मात्र 124 रनों पर सिमट गई थी। टीम के लिए सिर्फ आलोक कपाली ही 32 रनों की बेस्ट पारी खेल पाए थे।

इसके बाद श्रीलंका ने बांग्लादेश से मिले 125 रनों के टारगेट को 21.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए आसानी से हासिल कर लिया था। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज मार्वन अटापट्टू ने 69* और सनथ जयसूर्या ने 55* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली थी।

close whatsapp