आज ही के दिन 2020 में महेंद्र सिंह धोनी ने खेला था अपना 200वां IPL मुकाबला - क्रिकट्रैकर हिंदी

आज ही के दिन 2020 में महेंद्र सिंह धोनी ने खेला था अपना 200वां IPL मुकाबला

आज ही के दिन यानी 19 अक्टूबर को 4 साल पहले महेंद्र सिंह धोनी ने अपना 200वां आईपीएल मैच खेला था।

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में गिना जाता है। भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी दिलाने के अलावा उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल का खिताब भी जीता है।

बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी ने लगभग आईपीएल के सभी सीजन में भाग लिया है। 4 साल पहले आज ही के दिन यानी 19 अक्टूबर को महेंद्र सिंह धोनी ने अपना 200वां आईपीएल मैच खेला था। यही नहीं यह उपलब्धि हासिल करने वाले महेंद्र सिंह धोनी पहले खिलाड़ी बने थे। यह मैच उन्होंने अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए खेला था।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने 200वें आईपीएल मैच में बनाए थे 28 रन

धोनी ने अपने 200वें आईपीएल मैच में 28 रन बनाए थे। यही नहीं चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 35 रनों की नाबाद पारी खेली थी। हालांकि, चेन्नई टीम इस मैच में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही और 125 रन ही बना पाई। यही नहीं चेन्नई सुपर किंग्स को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

राजस्थान रॉयल्स की ओर से शानदार सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने 48 गेंदों में 70 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी। स्टीव स्मिथ ने 26 रनों का योगदान दिया था। इन दोनों खिलाड़ियों ने 98* रनों की बहुमूल्य साझेदारी की, जिसकी वजह से राजस्थान रॉयल्स ने 16 गेंदें रहते इस मैच को अपने नाम किया।

2020 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं हो पाई थी। हालांकि, 2021 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने धमाकेदार वापसी की और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट को अपने नाम किया। महेंद्र सिंह धोनी की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक आईपीएल में 264 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 39.12 के औसत और 137.54 के स्ट्राइक रेट से 5243 रन बनाए हैं। विकेटकीपर के रूप में उन्होंने 42 स्टंपिंग और 152 कैच पकड़े हैं। आईपीएल 2025 में भी इस धुआंधार खिलाड़ी को जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?