CSK के CEO ने धोनी को लेकर कर डाला, अब तक का सबसे बड़ा खुलासा! - क्रिकट्रैकर हिंदी

CSK के CEO ने धोनी को लेकर कर डाला, अब तक का सबसे बड़ा खुलासा!

फाइनल में धोनी को शून्य पर आउट होने का दुख हुआ होगा- काशी विश्वनाथ।

MS Dhoni And Kasi Viswanathan (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni And Kasi Viswanathan (Photo Source: Twitter)

धोनी की कप्तानी में CSK टीम को IPL जीते हुए 1 महीना होने वाला है, लेकिन अभी भी फाइनल मैच के किस्से लगातार सामने आ रहे हैं। IPL 2023 का फाइनल आखिरी गेंद तक गया था, वहीं CSK की जीत के बाद माही काफी इमोशनल भी नजर आए थे। अब इन सभी किस्सों को लेकर टीम के CEO Kasi Viswanathan ने एक बड़ा खुलासा किया है।

पूरा सीजन धोनी ने घुटने में दर्द के साथ खेला था

IPL 2023 में चेन्नई टीम का खेल धमाकेदार रहा था और टीम ने फाइनल में गुजरात को हराते हुए खिताब अपने नाम किया था, लेकिन पूरे सीजन के दौरान धोनी घुटने के दर्द से काफी परेशान नजर आए थे। इस दौरान कई बार वो मैच के बाद लड़खड़ाते हुए भी दिखे थे, लेकिन टीम के लिए माही ने एक भी मैच मिस नहीं किया और हर मैच खेला।

धोनी के इस राज से उठा पर्दा

*फाइनल में धोनी को शून्य पर आउट होने का दुख हुआ होगा- काशी विश्वनाथ।
*आखिरी गेंद पर जीत का सपना पूरा हुआ, शायद इसलिए धोनी इमोशनल हो गए थे।
* काशी विश्वनाथ ने कहा की माही के लिए घुटने की चोट के साथ खेलना मुश्किल था।
*अब मुंबई के बराबर CSK जीत चुकी है IPL का 5 बार खिताब।

इस समय काफी इमोशनल हो गए थे धोनी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया था फाइनल के बाद माही ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

कुछ समय पहले ही हुई है घुटने की सर्जरी

वहीं IPL जीतने के तुरंत बाद ही धोनी मुंबई चले गए थे, जहां उन्होंने अपने घुटने की सर्जरी करवाई थी और उसके कुछ दिन बाद वो रांची लौट गए थे परिवार के साथ। फिलहाल माही पूरी तरह आराम कर रहे हैं और ये देखना भी अहम होगा की वो 2024 का IPL खेलते हैं या नहीं। जिसे लेकर उन्होंने फाइनल के बाद एक बड़ा बयान दिया था।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp