इन दिनों जंगल में समय बिता रहे हैं शिखर धवन, यहां भी गब्बर की कॉमेडी पर नहीं लगा ब्रेक
फैन्स के साथ शिखर धवन ने फनी रील वीडियो किया है शेयर।
अद्यतन - Jun 19, 2024 6:38 pm

अब वो दिन गए जब शिखर धवन टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी में ओपन किया करते थे, भारतीय टीम से हर प्रारूप में धीरे-धीरे धवन को ड्रॉप किया गया था। ऐसे में अब उन्हें टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, साथ ही अब उनके वापसी के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं दूर-दूर तक। लेकिन गब्बर इसे लेकर ज्यादा टेंशन नहीं लेते हैं और सोशल मीडिया के जरिए फैन्स का पूरा मनोरंजन करते रहते हैं।
शिखर धवन के अलावा कई खिलाड़ी हुए अचानक बाहर
जी हां, शिखर धवन के अलावा कई और भी खिलाड़ी हैं, जिनकी अचानक ही टीम इंडिया से छुट्टी कर दी गई थी और अब उनके लिए वापसी के दरवाजे भी लगभग बंद नजर आ रहे हैं। इस लिस्ट में पहला नाम ईशांत शर्मा है, जिनको टीम इंडिया से टेस्ट क्रिकेट खेले कई साल हो गए हैं। तो दूसरा नाम भी तेज गेंदबाज है, वो नाम है भुवनेश्वर कुमार और इनका भी अचानक टीम से पत्ता कटा था। तो टेस्ट में बेस्ट देने वाले पुजारा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था और उन्होंने 2023 में टीम इंडिया से अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था।
शिखर धवन और कॉमेडी का नाता बहुत पुराना है
*फैन्स के साथ शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर एक फनी रील वीडियो किया है शेयर।
*इस नई रील वीडियो में वो मशहूर शेफ Ranveer Brar के साथ नजर आ रहे हैं।
*धवन ने ये रील जंगल में शूट की है, जिसमें फिर से उनका फनी अवतार नजर आया है।
*साथ ही इन दिनों ये धाकड़ बल्लेबाज OTT पर एक टॉक शो भी होस्ट कर रहा है।
फैन्स को काफी पसंद आ रही है शिखर धवन की ये रील
फिर से अपने बेटे को लेकर पोस्ट किया था शेयर
हाल ही में Father’s Day के मौके पर शिखर धवन ने अपने बेटे और पिता के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसका कैप्शन काफी ज्यादा इमोशनल था। साथ ही धवन ने बताया था कि, अभी भी उनके बात बेटे से नहीं हो पाई और ये पोस्ट हद से ज्यादा वायरल हो गया था। शिखर समय-समय पर अपने बेटे को लेकर सोशल मीडिया पर कोई ना कोई पोस्ट शेयर करते ही रहते हैं।