विराट के लिए एक क्यूट फैन लेकर पहुंची थी खास गिफ्ट, कोहली ने भी इस फैन का दिल जीत लिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट के लिए एक क्यूट फैन लेकर पहुंची थी खास गिफ्ट, कोहली ने भी इस फैन का दिल जीत लिया

टीम इंडिया के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर हुआ एक वीडियो।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है, जहां सबसे ज्यादा क्रेज विराट कोहली का देखने को मिल रहा है। वेस्टइंडीज के लोकल लोग भी एक बार कोहली से मिलकर तस्वीर लेना चाहते हैं, वहीं दूसरे वनडे मैच के बीच से एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में पूर्व कप्तान की खास फैन गिफ्ट लेकर मैदान में पहुंची थी।

विराट-रोहित नहीं थे दूसरे वनडे का हिस्सा, टीम इंडिया हारी

जी हां, कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को दूसरे वनडे मैच से आराम दिया गया था, ये आराम देना भारी पड़ गया और हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया मैच हार गई। वहीं 3 वनडे मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है, जिसके बाद आखिरी मैच जीतने वाली टीम ही सीरीज अपने नाम करेगी।

जब विराट कोहली से मिली एक प्यारी सी फैन…

*टीम इंडिया के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर हुआ एक वीडियो।
*वीडियो में विराट की एक छोटी क्यूट फैन लेकर पहुंची थी खास गिफ्ट।
*कोहली के लिए ये फैन हाथ में पहनने वाला बैंड लेकर पहुंची थी।
*जिसे विराट ने अपने हाथ में पहना और फैन के साथ तस्वीर भी ली ।

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर शेयर हुआ विराट कोहली का ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

दूसरे वनडे मैच में पानी के साथ मैदान में एंट्री ली पूर्व कप्तान ने

वहीं विराट कोहली दूसरे वनडे मैच में नहीं खेल रहे थे, ऐसे में कोहली साथी खिलाड़ी युजी चहल के साथ मैदान में बाकी खिलाड़ियों के लिए पानी लेकर पहुंचे थे। ये ही वीडियो थोड़ी देर में काफी ज्यादा वायरल हो गया, साथ ही RCB टीम ने भी इस वीडियो को शेयर कर दिया और ये फैन्स को पसंद नहीं आया। जहां कमेंट बॉक्स में फैन्स ने विराट को बाहर करने के लिए BCCI पर निशाना साधा और काफी कुछ लिखा।अब देखना अहम होगा की तीसरे वनडे मैच के लिए टीम में कितने बदलाव होते हैं।

RCB ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया ये वीडियो

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp