शार्दुल ठाकुर को है टीम इंडिया पर पूरा भरोसा, कहा- हम 450+ रनों लक्ष्य भी आसानी से हासिल कर सकते हैं
शार्दुल ठाकुर ने कहा कि, एक बड़ी पार्टनरशिप से आप 450 या उससे ज्यादा रनों को चेज कर सकते हैं।
अद्यतन - जून 10, 2023 2:45 अपराह्न

लंदन के ओवल स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा भारी है। लेकिन इस बीच टीम इंडिया के खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर ने WTC Final में भारतीय टीम के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है।
दरअसल शार्दुल ठकुर का कहना है कि, एक बेहतरीन पार्टनरशिप के दम पर टीम इंडिया गेम में वापसी कर सकती है और 450 से भी ज्यादा रन बना सकती है। दरअसल उन्होंने यह बात तीसरे दिन के खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि, एक अच्छी पार्टनरशिप के दम पर यहां 450 या उससे भी ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा किया जा सकता है।
एक बड़ी पार्टनरशिप से आप 450 से भी ज्यादा रनों को चेज कर सकते हैं- शार्दुल ठाकुर
शार्दुल ठाकुर ने कहा कि, क्रिकेट एक मजेदार गेम है। दरअसल आप कुछ कह नहीं सकते कि क्या सही टोटल है, खासकर ICC फाइनल में। एक बड़ी पार्टनरशिप से आप 450 या उससे ज्यादा रनों को चेज कर सकते हैं। हमने देखा था इंग्लैंड ने इसी मैदान पर पिछले साल 400 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था। तब उनके बहुत ज्यादा विकेट भी नहीं गिरे थे। इसलिए हमारे लिए यह एक पॉजिटिव चीज है।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि,ऑस्ट्रेलिया की टीम स्कोर बोर्ड पर कितना स्कोर लगाएगी, अभी इसको बता पाना मुश्किल है। दरअसल टेस्ट क्रिकेट में कई बार एक घंटे में ही खेल बदल जाता है। इसलिए हम इसी उम्मीद के साथ कल मैदान पर उतरेंगे।
बता दें कि पहली पारी में टीम इंडिया के लिए शार्दुल ठाकुर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था और शानदार अर्धशतक जड़ा था। साथ ही उन्होंने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी की थी। जिसकी बदलौत टीम इंडिया फॉलोऑन बचाने में कामयाब रही थी।