एंटरटेनमेंट के नाम पर अब अपना मजाक बनवा रहे हैं बल्लेबाज डेविड वॉर्नर!
बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो किया शेयर।
अद्यतन - Jul 28, 2022 9:04 am

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की क्रिकेट के मैदान पर एक अलग धाक है, साथ ही वो सोशल मीडिया स्टार भी हैं। आए दिन वॉर्नर की इंस्टा रील्स वायरल होती रहते हैं, साथ ही इन रील्स पर लाखों लाइक्स भी आते हैं।
बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का भारत से है अलग लगाव
दूसरी ओर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का भारत से काफी अलग लगाव है, साथ ही भारत में वॉर्नर को लाखों लोग पसंंद करते हैं। वॉर्नर कई बार बॉलीवुड और टॉलीवुड फिल्मों की रील्स और वीडियो शेयर करते रहते हैं, जिसके कारण भारत में उनको पसंद किया जाता है।
बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का मजाक बनाया जा रहा अब है!
*बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो किया शेयर।
*किसी साउथ फिल्म का लग रहा है ये नया वाला वीडियो।
*इस वीडियो में वॉर्नर ने हीरो की जगह लगा दिया खुद का चेहरा।
*साथ ही फैन्स से रील्स के लिए मांगे हैं सुझाव भी इस बल्लेबाज ने।
वॉर्नर का अब ये वीडियो हो रहा है वायरल
इस बल्लेबाज को याद रहेगी हमेशा SRH टीम
IPL में वॉर्नर ने कई साल सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी की थी और टीम को खिताब जीताया था, लेकिन साल 2021 में इस धमाकेदार बल्लेबाज का SRH टीम से विवाद हो गया। साथ ही उन्हें बीच सीजन में टीम की कप्तानी से भी हटा दिया गया था, फिर बाद में उन्हें रीलीज कर दिया गया था।
पुरानी टीम के साथ खेला था लीग
वहीं इस साल डेविड ने अपनी पुरानी टीम यानी की दिल्ली के साथ IPL खेला था, इस दौरान उन्होंने जमकर रन बनाए और टीम की काफी मदद की।