आईपीएल 2023: मैच 4, SRH vs RR: पढ़ें राजस्थान बनाम हैदराबाद मैच प्रिडिक्शन और किसी टीम का पलड़ा है भारी व अन्य जरूरी जानकारी जो आपको पता होनी चाहिए  - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: मैच 4, SRH vs RR: पढ़ें राजस्थान बनाम हैदराबाद मैच प्रिडिक्शन और किसी टीम का पलड़ा है भारी व अन्य जरूरी जानकारी जो आपको पता होनी चाहिए 

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा यह मुकाबला

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals (Image Credit- Twitter)
Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals (Image Credit- Twitter)

आईपीएल 2023 का दूसरा डबल हेडर 2 अप्रैल रविवार को खेला जाएगा, और इस पहले मैच में पिछले सीजन की फाइनलिस्ट राजस्थान राॅयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आमने-सामने होंगी। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा।

साथ ही आपको बता दें कि हैदराबाद के कप्तान एडन मार्करम इस मैच में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि वह इस वक्त नीदरलैंड के खिलाफ सीरीज में व्यस्त हैं। मार्करम की अनुपस्थिति में भुवनेश्वर कुमार टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा टीम में टी नटराजन, उमरान मलिक, अभिषेक शर्मा, हैरी ब्रूक व मयंक अग्रवाल जैसे दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं, टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

दूसरी ओर राजस्थान राॅयल्स भी एक बार फिर हल्ला बोल करने के लिए तैयार होगी, संजू सैमसन की अगुवाई में टीम इस बार ना सिर्फ फाइनल में दोबारा से पहुंचना चाहेगी, बल्कि खिताब जीतने पर भी इस बार उनकी नजरें होने वाली है। टीम में जोस बटलर, शेमरन हेटमायर, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन और रवि अश्विन जैसे बड़े मैच विनर मौजूद हैं।

SRH बनाम RR मैच की जानकारी:

वेन्यू- राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद

तारीख व समय- 2 अप्रैल, रविवार दोपहर 3.30 बजे से

टेलिकास्ट और लाइव स्ट्रीम डिटेल्स- टीवी में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और ऑनलाइन जियो सिनेमा एप पर मैच का लाइव प्रसारण

SRH बनाम RR मैच के लिए पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

फ्लैट पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलती हुई नजर आ सकती है, तो इस वजह से कोई भी कप्तान टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है। साथ ही मैच के अंत में ओस देखने को मिल सकती है।

SRH बनाम RR मैच के लिए संभावित प्लेइंग XI (Probable Playing XIs):

राजस्थान राॅयल्स (RR):

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेमरन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रवि अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल और कुलदीप सेन।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH):

अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), आदिल राशिद, उमरान मलिक और टी नटराजन।

राजस्थान (RR) बनाम हैदराबाद (SRH) मैच प्रिडिक्शन (Match Prediction):

दोनों टीमें कर सकती है जीत दर्ज 

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। दूसरी ओर पावरप्ले में राजस्थान 45 से 55 रन व टोटल 160 से 180 रन बना सकती है। हैदराबाद की हो सकती है जीत।

दूसरी ओर मैच में राजस्थान राॅयल्स टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं। तो वहीं पावरप्ले में हैदराबाद 40 से 50 रन व टोटल 155 से 175 रनों के बीच बना सकती है। राजस्थान की होगी जीत।

close whatsapp