'सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक' BBL फाइनल से पहले डेविड वाॅर्नर को लेकर सैम बिलिंग्स ने दिया बड़ा बयान  - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक’ BBL फाइनल से पहले डेविड वाॅर्नर को लेकर सैम बिलिंग्स ने दिया बड़ा बयान 

जारी बीबीएल सीजन का फाइनल मैच होबार्ट हरिकेंस और सिडनी थंडर टीम के बीच खेला जाएगा।

Sam Billings and David Warner (Image Credit- Twitter X)
Sam Billings and David Warner (Image Credit- Twitter X)

BBL 2025 final: जारी बिग बैश लीग सीजन फाइनल के लिए सिडनी थंडर अपनी तैयारियों को मजबूत कर रही है। लेकिन इस दौरान सभी की नजर टीम के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर (David Warner) पर होंगी। गौरलतब है कि वाॅर्नर टी20 क्रिकेट के कुछ दिग्गज खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। पिछले 15 वर्षों से वह खेल के दिग्गज साबित हुए हैं।

तो वहीं जारी बिग बैश सीजन में भी वाॅर्नर ने कमाल का प्रदर्शन किया है, और टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। जारी सीजन में वह कप्तानी और बल्लेबाजी से टीम को लीड करते हुए नजर आए।

अब जबकि वाॅर्नर और सिडनी थंडर अपने फाइनल मैच की तैयारी कर रही है, तो वाॅर्नर को लेकर टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स (Sam Billings) का बड़ा बयान सामने आया है। बिलिंग्स ने वाॅर्नर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक बताया है।

सैम बिलिंग्स ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि होबार्ट हरिकेंस बनाम सिडनी थंडर के बीच 27 जनवरी को होने वाले बीबीएल फाइनल मैच से पहले, सैम बिलिंग्स ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- वह सीटों पर बाम लगाता है, और मुझे विश्वास है कि वह अभी भी टूर्नामेंट में एक देश का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है।

बिलिंग्स ने आगे कहा- यह बात एक इंग्लिश खिलाड़ी की ओर से आ रही है, लेकिन आप देख सकते हैं कि वह इस प्रारूप में पिछले 15 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक क्यों रहा है। वह अविश्वसनीय और शानदार प्रतिभा है।

लेकिन जिस तरह से वह खेल के बारे में सोचता है और खेल के प्रति उसका रवैया, ऊर्जात्मक और पाॅजिटिव है। हर कोई जब उसके साथ मैदान पर कदम रखता है, तो खिलाड़ी खुद ब खुद एक फुट और लंबा हो जाता है।

close whatsapp