BGT 2024: रविचंद्रन अश्विन भारत के सच्चे मैच विनर में से एक रहे हैं: रोहित शर्मा - क्रिकट्रैकर हिंदी

BGT 2024: रविचंद्रन अश्विन भारत के सच्चे मैच विनर में से एक रहे हैं: रोहित शर्मा

रविचंद्रन अश्विन ने भारत की ओर से 106 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 25.76 की औसत से 3503 रन बनाए हैं, जबकि 24 की औसत से 537 विकेट झटके हैं।

R Ashwin and Rohit Sharma. (Image Source: Getty Images)
R Ashwin and Rohit Sharma. (Image Source: Getty Images)

18 दिसंबर का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं रहा है। जहां एक तरफ ब्रिस्बेन में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ, वहीं दूसरी तरफ मैच के बाद अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया।

उनके संन्यास की घोषणा के बाद क्रिकेट जगत से ढेरों प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई। इसी कड़ी में कप्तान रोहित शर्मा ने अश्विन के संन्यास पर बड़ी बात कही।

अश्विन के संन्यास को लेकर रोहित शर्मा ने कहा, ‘मैंने यह बात तब सुनी जब मैं पर्थ पहुंचा। शुरुआती तीन से चार दिन टेस्ट मैचों के लिए मैं वहां नहीं था, लेकिन उन्होंने अपना मन बना लिया था। ऐसी बहुत सी चीज थी जिसकी वजह से रविचंद्रन अश्विन ने यह फैसला लिया। मैं यह बात पक्की कर सकता हूं कि जब अश्विन उस हालत में होंगे, तो वो इसका जवाब जरूर देंगे। उन्हें यह बात पता है कि टीम क्या सोच रही है और किस तरह की कांबिनेशन हम लोग सोच रहे हैं।’

मैंने रविचंद्रन अश्विन से अपील की थी कि वो एडिलेड टेस्ट में जरूर भाग लें: रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने आगे कहा कि, ‘जब हम यहां आए तो हमें नहीं पता था कि कौन-सा स्पिनर भाग लेगा। हमें बस यह देखना था कि परिस्थिति हमारे सामने कैसी है। जब मैं पर्थ आया तो हमने इसको लेकर बातचीत की। मैंने उन्हें यह समझाया कि अश्विन को पिंक बॉल टेस्ट में बने रहना चाहिए। मैंने इसलिए ऐसा कहा क्योंकि उन्हें यह ना लगे कि अब इस सीरीज में उनकी जरूरत नहीं है। अभी तक हम मेलबर्न नहीं गए हैं और इसी वजह से वहां की परिस्थिति के बारे में हमें बिल्कुल भी पता नहीं है।

हालांकि, हम रविचंद्रन अश्विन को शानदार तरीके से फेयरवेल देंगे। हम इस चीज को जरूर सोच रहे हैं कि आखिर क्यों उन्होंने यह फैसला लिया है। सभी खिलाड़ी उनका जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। रविचंद्रन अश्विन अपने फैसले के लिए पूरी तरह से पक्के थे। उन्होंने टीम इंडिया की ओर से हमेशा ही जबरदस्त प्रदर्शन किया है और वो भारत के बड़े मैच विनर में से एक है। यह उनका फैसला है और हम सब इसका सम्मान करेंगे।’

रविचंद्रन अश्विन ने भारत की ओर से 106 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 25.76 की औसत से 3503 रन बनाए हैं, जबकि 24 की औसत से 537 विकेट झटके हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?