हार्दिक पांड्या की शादी का नया वीडियो हुआ वायरल, जूता चुराई रस्म में दी लाखों की रकम
हार्दिक पांड्या का एक वीडियो हो रहा है काफी ज्यादा ही वायरल।
अद्यतन - Jun 19, 2023 5:05 pm

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने निजी जीवन को लेकर खबरों में बने रहते हैं, जहां कुछ समय पहले ही इस खिलाड़ी ने 2 अलग-अलग रीति रिवाज से फिर से शादी की है। जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे, इसी कड़ी में एक और वीडियो अब इंटरनेट पर बवाल मचा रहा है जिसमें हार्दिक पांड्या ने अपना बड़ा दिल दिखाया है परिवार वालों के सामने।
हार्दिक पांड्या नहीं जीत पाए इस बार का IPL खिताब
साल 2022 में हार्दिक पांड्या ने गुजरात टीम की कप्तानी की थी, उसी सीजन में गुजरात ने फाइनल में राजस्थान को मात देते हुए खिताब जीता था। लेकिन इस बार GT टीम के सामने CSK थी फाइनल में और इस बार जीत हार्दिक की टीम के हाथ में नहीं आई, उसके बाद भी हार्दिक ने हार पर दुख नहीं जताया था और कहा था की धोनी की टीम से हारना हमारे लिए काफी बड़ी बात है।
शादी में दिखावा भारी पड़ गया था हार्दिक पांड्या को!
*हार्दिक पांड्या का एक वीडियो हो रहा है काफी ज्यादा ही वायरल।
*ये वीडियो हार्दिक की शादी का है, जूता चुराई रस्म के दौरान का।
*इस वीडियो में हार्दिक से जूते के बदले मांगी जा रही थी 1 लाख की रकम।
*जिसके बदले हार्दिक ने पहले 2 लाख बोले, फिर किया 5 लाख देने का वादा।
हार्दिक पांड्या की शादी का ये वीडियो हो रहा है वायरल
Ameeri ho to aisi ho. Hardik Pandya jitna ameer hona hai life me pic.twitter.com/qyHvfkxFWq
— Professor Sahab (@ProfesorSahab) June 18, 2023
बेटे के साथ की तस्वीर होती है वायरल
दूसरी ओर जैसे ही हार्दिक को जब भी क्रिकेट से समय मिलता है, वो अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने निकल जाते हैं। साथ ही ये खिलाड़ी अपने बेटे के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करता है, जो फैन्स को खासा पसंद आती हैं और जमकर वायरल भी होती है। ऐसी ही एक तस्वीर हार्दिक ने अपने बेटे के साथ कल पोस्ट की थी, जिसपर अभी तक लाखों में लाइक्स आ चुके हैं सोशल मीडिया पर। ये तस्वीर फादर्स डे के मौके पर ऑलराउंडर ने शेयर की थी।