सलामी बल्लेबाज के रूप में वार्नर से ज्यादा आक्रामक बल्लेबाजी सिर्फ वीरेंद्र सहवाग ने ही की है: ग्रेग चैपल - क्रिकट्रैकर हिंदी

सलामी बल्लेबाज के रूप में वार्नर से ज्यादा आक्रामक बल्लेबाजी सिर्फ वीरेंद्र सहवाग ने ही की है: ग्रेग चैपल

डेविड वार्नर ने अभी तक 111 टेस्ट मैच में 70 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 8695 रन बनाए हैं।

David Warner and Greg Chappell (Pic Source-Twitter)
David Warner and Greg Chappell (Pic Source-Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर 3 जनवरी से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीसरे टेस्ट मैच के बाद अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेंगे। उन्होंने हाल ही में इस बात का भी खुलासा किया है कि सिर्फ टेस्ट क्रिकेट से ही नहीं बल्कि वनडे क्रिकेट से भी वो संन्यास ले सकते हैं।

इसी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने डेविड वार्नर की जमकर प्रशंसा की है। ग्रेग चैपल के मुताबिक डेविड वार्नर आधुनिक युग में दूसरे सबसे विस्फोटक सलामी बल्लेबाज है। पहले स्थान पर भारत के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग है। डेविड वार्नर ने अभी तक 111 टेस्ट मैच में 70 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 8695 रन बनाए हैं।

सिडनी मार्निंग हेराल्ड के अपने कॉलम में ग्रेग चैपल ने कहा कि, ‘डेविड सैंडपेपर गेट हादसे को कभी नहीं भूल पाएंगे। यह ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में एक दाग बन चुका है। वार्नर ने जो भूमिका ऑस्ट्रेलिया टीम में निभाई है उसे भी कभी नहीं भुलाया जा सकता है। आधुनिक युग में सिर्फ वीरेंद्र सहवाग ही सलामी बल्लेबाज के रूप में वार्नर से ज्यादा आक्रामक रहे हैं।’

चयनकर्ताओं से ग्रेग चैपल ने की अपील

ग्रेग चैपल ने आगे कहा कि, ‘आक्रामक सलामी बल्लेबाज की छाप को कभी भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है और मुझे भरोसा है कि चयनकर्ता भी डेविड वार्नर की जगह किसी ऐसे खिलाड़ी को टीम में शामिल करना चाहेंगे जिसका प्रदर्शन पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए काफी अच्छा रहा हो। उसने भी इस आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी की हो।

डेविड वार्नर ने 111 टेस्ट मैच में जो कीर्तिमान हासिल किया है वो तमाम लोगों को काफी अच्छी तरह से पता होगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि सिडनी में उनका फेयरवेल काफी धमाकेदार तरीके से होगा। उन्होंने हमेशा ही पूरी लगन के साथ बल्लेबाजी की है और मैदान पर उनका बल्लेबाजी करने का तरीका सभी लोगों को काफी अच्छा लगा है।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?