सहवाग-रैना के सामने क्रिकेट का ज्ञान दे रहा था यह सोशल मीडिया का किंग, जानें कौन है ये?
हैरानी की बात यह है की सभी क्रिकेट एक्स्पर्ट्स की निगाहें उन पर थीं, और वे उसे ध्यान से सुन रहे थे।
अद्यतन - Mar 22, 2024 10:47 pm

आईपीएल में लगातार चोट के कारण खिलाड़ियों का बाहर होना,मुंबई इंडियंस द्वारा रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाना, धोनी का आखिरी समय में कप्तानी से पीछे हटना और रुतुराज गायकवाड़ को सौंपना, इन सब के बाद आम जनता ने सोचा था कि अब उनके लिए इस आईपीएल में कोई चौंकाने वाली चीज नहीं होगी। लेकिन फैंस को तब हैरानी हुई जब उन्होंने इंटरनेट के काफी चर्चित और ट्रेंडिंग इंसान रहान अवत्रामणि उर्फ ’Orry (ऑरी)’ को आईपीएल में देखा।
कौन है Orry?
जो लोग इस इंसान से अनजान हैं उन्हें बता दें कि, Orry एक प्रमुख सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, जिन्हें अक्सर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के साथ मिलते-जुलते देखा जाता है। उन्हें “बॉलीवुड बेस्टफ्रेंड” का लेबल भी दिया गया है। जहां तक उनकी पढ़ाई और ग्रैजुएशन का सवाल है, उन्होंने पार्सन्स स्कूल ऑफ़ डिज़ाइन से फाइन आर्ट्स और कम्यूनिकेशन डिज़ाइन में बैचलर की डिग्री प्राप्त की।
विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में बॉलीवुड हस्तियों के साथ तस्वीरें क्लिक करते हुए देखे जाने के अलावा, उन्होंने कई क्रिकेटरों से भी मुलाकात की है, जिसमें उन्होंने पिछले साल श्रेयस अय्यर के साथ समय बिताया था और कुछ महीने पहले युजवेंद्र चहल से भी मुलाकात की थी।
आईपीएल में Orry को देखर फैंस हुए हैरान
जहीर खान, वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना और आकाश चोपड़ा जैसे कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्री-मैच शो “मैच सेंटर लाइव” के दौरान बातचीत कर रहे थे। तभी फैंस ने इनके बीच Orry को खड़े होते हुए देखा। Orry लगभग आकर्षण का केंद्र थे, यहां तक की उन्होंने अपने विचार भी प्रस्तुत किए। उद्घाटन समारोह के साथ-साथ उन्होंने पूरे टूर्नामेंट को लेकर बहुत सी बातें कि, हैरानी की बात यह है की सभी क्रिकेट एक्स्पर्ट्स की निगाहें उन पर थीं, और वे उसे ध्यान से सुन रहे थे।
Ye orry kaun sa cricket expert hai?
Man is sharing the stage with our World Cup heroes. pic.twitter.com/XbE8Wv4GKO— R A T N I S H (@LoyalSachinFan) March 22, 2024
आपको यह बता दें कि, आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले, ओरी को वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था और उन्होंने मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनी हुई थी। गेल और ओरी ने एक सेल्फी भी ली, जिसमें दोनों के चेहरे पर चमकदार मुस्कान थी।
Orry joins IPL 2024 commentary panel for CSK vs RCB game, internet goes on overdrive#CSKvRCB #IPL2024 #Orry https://t.co/sXRanMQfiN pic.twitter.com/Zv0CFSqWK3
— CricketNDTV (@CricketNDTV) March 22, 2024