आज ही के दिन 13 साल पहले MI ने इस 'हीरे' को किया था अपनी टीम में शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

आज ही के दिन 13 साल पहले MI ने इस ‘हीरे’ को किया था अपनी टीम में शामिल

रोहित शर्मा ने अपने डेब्यू मैच में काफी अच्छी पारी खेली और मुंबई इंडियंस की 8 विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Rohit Sharma (Pic Source-X)
Rohit Sharma (Pic Source-X)

आज ही के दिन 13 साल पहले यानी 10 अप्रैल 2011 को रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की ओर से आईपीएल में अपना डेब्यू किया था। यह दिन रोहित शर्मा के लिए काफी खास है। इससे पहले आईपीएल में रोहित शर्मा डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेल चुके हैं।

हालांकि उन्हें एक नई पहचान मुंबई इंडियंस में मिली। यही नहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। बता दें, रोहित शर्मा ने 10 अप्रैल 2011 को दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के खिलाफ MI के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। इससे पहले मेगा ऑक्शन में मुंबई टीम ने इस शानदार खिलाड़ी को $2 मिलियन में अपने स्क्वॉड में शामिल किया।

मुंबई टीम के लिए रोहित शर्मा ने किया शानदार डेब्यू

रोहित शर्मा ने अपने डेब्यू मैच में काफी अच्छी पारी खेली और मुंबई इंडियंस की 8 विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई। मुंबई को यह मैच जीतने के लिए 96 रनों की जरूरत थी। रोहित ने इस मैच में नंबर चार पर आकर बल्लेबाजी की और 30 गेंदों में 27* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्हें यह बात काफी अच्छी तरह से पता थी कि अगर वो जल्दी आउट हो गए तो उनकी टीम के ऊपर काफी दबाव आ जाएगा।

मुंबई इंडियंस ने भी रोहित शर्मा को फ्रेंचाइजी के साथ 13 साल पूरा होने की शानदार उपलब्धि के लिए अपनी टीम के पूर्व कप्तान को ढेर सारी शुभकामनाएं दी है। बता दें, रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई टीम ने पहली बार 2013 में इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 202 मैच खेले हैं जिसमें अनुभवी खिलाड़ी ने 29.31 के औसत और 130.44 के स्ट्राइक रेट से 5,159 रन बनाए हैं। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या कर रहे हैं।

close whatsapp
5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जिन्होंने डेब्यू IPL मैच में ठोकी हाफ सेंचुरी IPL 2024: इन 11 विदेशी खिलाड़ियों ने लिए करोड़ों रुपये लेकिन हुए फ्लॉप IPL 2024: आईपीएल के 19वें और 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 खिलाड़ी आईपीएल इतिहास के 5 सबसे तेज गेंदबाज आईपीएल 2024 में सभी 10 टीमों के हेड कोच कौन हैं? चिन्नास्वामी में RCB के खिलाफ किस टीम ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच IPL 2024: RCB के 3 पूर्व खिलाड़ी जो SRH में मचा रहे तबाही 4 खिलाड़ी जिन्होंने खेले हैं 500 से ज्यादा टी20 मैच MS Dhoni: बतौर CSK कप्तान धोनी के लाजवाब रिकार्ड IPL 2024 शुरू होने से पहले किन टीमों के कप्तान बदले गए