'साउथ अफ्रीका का सबसे बड़ा दुश्मन है बारिश'- पूर्व अफ्रीकी क्रिकेटर का बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘साउथ अफ्रीका का सबसे बड़ा दुश्मन है बारिश’- पूर्व अफ्रीकी क्रिकेटर का बड़ा बयान

कोबस ओलिवियर ने ऑस्ट्रेलिया के मौसम की स्थिति पर अपनी निराशा व्यक्त की।

South Africa vs Zimbabwe (Image Credit- Twitter)
South Africa vs Zimbabwe (Image Credit- Twitter)

ऑस्ट्रेलिया में जारी टी-20 विश्व कप में कल 24 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका का सामना जिम्बाब्वे के साथ हुआ। बारिश से बाधित इस मैच में साउथ अफ्रीका को बड़ा नुकसान पहुंचा है। जिस मैच को साउथ अफ्रीका आसानी से जीत सकती थी वह बारिश की भेंट चढ़ गया।

बारिश की वजह से टी-20 वर्ल्ड कप में अब साउथ अफ्रीका की राह आसान नहीं होगी और इस बात का डर पूर्व क्रिकेटरों को भी सता रहा है। पूर्व दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेटर कोबस ओलिवियर ने मौसम की स्थिति पर अपनी निराशा व्यक्त की। उनका मानना है कि बारिश की वजह से ये मुकाबला रद्द हुआ है लेकिन इसका असर दक्षिण के अंतिम चार पर पड़ेगा।

कल (24 अक्टूबर) होबार्ट में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे का मैच 2 घंटे की देरी से शुरु हुआ, मैच रेफरी डेविड बून ने 9-9 ओवरों का मैच कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन बारिश की मंशा कुछ और ही थी। क्रेग एर्विन की अगुवाई वाली जिम्बाब्वे टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना लेकिन दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजी आक्रमण के सामने वह सिर्फ 80 रनों का लक्ष्य ही अफ्रीका के सामने रख पाए।

कोबस ओलिवियर का बड़ा बयान

इसके बाद दक्षिण अफ्रीका मैच में स्पष्ट विजेता की तरह लग रही थी। अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक की तूफानी पारी की बदौलत 3 ओवर में ही बिना कोई विकेट खोए 51 रन बना लिए थे, लेकिन बारिश की वजह से मैच का कोई नतीजा नहीं निकला, और दोनों टीमों को 1-1 अंक दे दिया गया।

और इस सब पर पूर्व क्रिकेटर कोबस ओलिवियर ने ऑस्ट्रेलिया में मौसम की स्थिति पर निराशा व्यक्त की जो विश्व कप के अंतिम चार में दक्षिण अफ्रीका के अवसरों को और नुकसान पहुंचा सकती है।

कोबस ओलिवियर ने क्रिकट्रैकर पर बैटब्रिक्स 7 रन की रणनीति शो में बड़ा बयान दिया है। ओलिवियर ने कहा कि, हमारा सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी वास्तव में बारिश है, यह भारत नहीं, ऑस्ट्रेलिया नहीं, यह बारिश है! यह अविश्वसनीय है कि लोग कैसे कहते थे कि हम चोक करते हैं लेकिन मुझे लगता है कि यह अब बारिश है।

दक्षिण अफ्रीका को उम्मीदें जिंदा रखने के लिए सभी मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी

गौरतलब है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ जो मैच आसानी से दक्षिण अफ्रीका जीत सकती थी, वह बारिश के कारण धूल गया। जब अंक साझा करने का मतलब यह होगा कि प्रोटियाज को अपने आगामी सभी मैच जीतने होंगे ताकि साउथ अफ्रीका टूर्नामेंट में अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रख सके।

हालांकि, क्विंटन डी कॉक को जिम्बाब्वे के खिलाफ कुछ सनसनीखेज क्रिकेट खेलते हुए देखकर टीम साउथ अफ्रीका को खुशी होगी। बता दें कि डी कॉक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 18 गेंदों में 47 रन की तूफानी पारी खेली थी। लेकिन डी कॉक की यह पारी बेकार साबित हुई।

close whatsapp