पाकिस्तान में विराट कोहली के लिए शतक बनाना नहीं होगा आसान – मिकी आर्थर
अद्यतन - फरवरी 5, 2018 8:24 अपराह्न
विराट कोहली इस वक्त अपने करियर के स्वर्णिम दौर में चल रहे है। हाल ही में डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में उन्होंने अपना 33वां वनडे शतक जड़ा। यह उनके करियर का 54वां अंतरराष्ट्रीय शतक था और इसके साथ ही वो सबसे ज्यादा शतक बनाने के लिस्ट में 5वें स्थान पर पहुंच गए है। विराट दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अबतक 2 शतक जड़ चुके है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली का कद दिन ब दिन और विराट होते जा रहा है। वह लगातार अपने खेल को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं और बेहद कठिन मेहनत कर रहे है। इसी का नतीजा है कि वो दक्षिण अफ्रीका के घर में उन्हीं के मैदान पर दो शतक जड़ चुके है। दक्षिण अफ्रीका में इन दो शतकों के साथ विराट अब आईसीसी के सभी पूर्णकालिक टेस्ट-प्लेइंग देशों के खिलाफ शतक बनाने का रिकॉर्ड भी अपने साथ जोड़ा चुके है केवल पाकिस्तान को छोड़कर।
गौरतलब है कि 2009 में श्रीलंका की टीम पर हुए आतंकवादी हमलों के बाद, पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर रोक लगा दिया गया है। इसके अलावा, भारत और पाकिस्तान के बीच कड़वे राजनैतिक संबंध भी हमेशा से रहे हैं। भारत ने आकिरी बार 2005-06 में पाकिस्तान में द्विपक्षीय सीरीज खेली थी। जिसमें उन्होंने राहुल द्रविड़ की कप्तानी में तीन टेस्ट और पांच वनडे मैच खेले थे। भारत वो सीरीज हालांकि 0-1 से गंवा दिया था लेकिन, उन्होंने वनडे सीरीज में 4-1 जीत दर्ज की थी।
हमें उम्मीद है विराट पाकिस्तान में जरूर खेलने आएंगे
हाल के दिनों में भारत में पाकिस्तान दौरे के लिए भी कई वार्ताएं हुईं, लेकिन यह अबतक हो नहीं पाया। विराट को अगर सभी स्थायी टेस्ट नेशन में शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करना है तो भारत को पाकिस्तान का दौरा करना ही होगा। पाकिस्तान के कोच ने कोहली के पाकिस्तान में शतक बनाने की संभावनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम(पाकिस्तान) विराट को शतक बनाने से रोकने के लिए कड़ा मेहनत करेगी।
मिकी आर्थर ने आगे कहा,”कोहली एक बेहतरीन खिलाड़ी है, लेकिन हमारी टीम विराट के शतक बनाने का काम कठिन करने में जरूर सफल होगी। कोहली को सभी टीमों के खिलाफ शतक बनाते देखना एक अनुभव रहा है लेकिन हमारे लड़को के गेंदबाजी के सामने शतक बनाना कोहली के लिए आसान नहीं होगा। मिकी ने कहा कि “उम्मीद है कि भारत पाकिस्तान में एक दिन जरूर खेलेंगे।