'पाजी आज जीता के आएंगे..'- सचिन तेंदुलकर के 50वें जन्मदिन पर सुरेश रैना ने साझा किया खास किस्सा - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘पाजी आज जीता के आएंगे..’- सचिन तेंदुलकर के 50वें जन्मदिन पर सुरेश रैना ने साझा किया खास किस्सा

क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में सुरेश रैना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 34 रनों की पारी खेली थी।

Suresh Raina Sachin Tendulkar (Photo Source: Twitter)
Suresh Raina Sachin Tendulkar (Photo Source: Twitter)

क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले एकमात्र प्लेयर हैं। तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ना हर बल्लेबाज के लिए एक बड़ी चुनौती है। सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद साल 2013 में संन्यास का ऐलान किया। 24 अप्रैल को सचिन तेंदुलकर अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना ने एक खास किस्सा साझा की है।

सचिन तेंदुलकर की बातों से मोटिवेट हुए थे सुरेश रैना

पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना सचिन तेंदुलकर के साथ 2011 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान ड्रेसिंग रूम में हुई एक यादगार कहानी साझा करते हुए नजर आए। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टर-फाइनल मुकाबला जीतना काफी ज्यादा अहम था।

261 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया को वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी ने शानदार शुरूआत दिलाई थी। सचिन तेंदुलकर अच्छे लय में नजर आ रहे थे। लेकिन वह पारी के 19वें ओवर में आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया लगतार विकेट चटकाते हुए नजर आ रही थी। इसी दौरान ड्रेसिंग रूम में सचिन तेंदुलकर और सुरेश रैना के बीच खास बातचीत हुई थी।

जिसके बारे में सचिन@50 बुक पर बताते हुए सुरेश रैना ने कहा है, ‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टर-फाइनल मैच में मैं ड्रेंसिंग रूम में सचिन पाजी के साथ बैठा हुआ था। उन्होंने कहा था, इस मौके को देखो, यह वर्ल्ड कप का क्वार्टर-फाइनल मुकाबला है सिर्फ 78 रन बचे हैं, तुम्हारे पास अपने देश के लिए जीतने का मौका है। यह तुम्हारा दिन है जाओ और देश के लिए जीतो।’

सुरेश रैना ने आगे बात करते हुए बताया, ‘जब धोनी आउट हुए तब भी 75 रन शेष थे, मैं इससे और ज्यादा बड़ा मौका मांग नहीं सकता था। मैंने उन्हें कहा, पाजी आज जीता के आएंगे।’ सुरेश रैना ने युवराज सिंह के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई थी। सुरेश रैना ने 28 गेंदो में 34 रनों की पारी खेली थी। और भारत ने 48वें ओवर में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था।

close whatsapp