SA20 2024: अगले सीजन के लिए Paarl Royals ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन, इस स्टार प्लेयर को नहीं मिली जगह - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA20 2024: अगले सीजन के लिए Paarl Royals ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन, इस स्टार प्लेयर को नहीं मिली जगह

Paarl Royals ने 12 साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों को आगामी सत्र के लिए रिटेन किया है।

Paarl Royals Logo (Photo Source: Paarl Royals)
Paarl Royals Logo (Photo Source: Paarl Royals)

क्रिकेट की दुनिया में फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग की लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ती जा रही है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली SA20 लीग का पहला सीजन सफलतापूर्वक समाप्त हो चुका है। Sunrisers Eastern Cape ने एडन मार्करम की कप्तानी में सीजन का पहला टाइटल अपने नाम किया।

पहले सीजन के खत्म होने के बाद फ्रेंचाइजी दूसरे सीजन के तैयारियों में जुट गई है। SA20 लीग की टीम Paarl Royals ने 2024 सीजन के लिए रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। Paarl Royals ने अपने अधिकतर खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें 12 साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी और तीन ओवरसीज खिलाड़ी शामिल है।

इन खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने किया है रिटेन

साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर, स्पिनर तबरेज शम्सी, Bjorn Fortuin, तेज गेंदबाज लुंगी एन्गिडी, ऑलराउंडर Andile Phehlukwayo, टॉप ऑर्डर बल्लेबाज विहा लुबे और विकेटकीपर डेन विलास इन सारे खिलाड़ियों को Paarl Royals ने रिटेन किया है। वहीं रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में कुछ घरेलू खिलाड़ी भी है, जिसमें- मिचेल वेन बुरेन, ऑलराउंडर फेरिस्को एडम, और तेज गेंदबाज कोडी युसूफ और इवान जोन्स शामिल है।

वहीं ओवरसीज खिलाड़ियों की बात करें तो फ्रेंचाइजी ने टी-20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान और SA20 2023 में सर्वाधिक रन बनाने वाले जोस बटलर को भी रिटेन किया है। साथ ही इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ओबेड मैकॉय भी अगले सीजन फ्रेंचाइजी के साथ बने रहेंगे।

आपको बता दें फ्रेंचाइजी ने 17 साल के अनकैप्ड खिलाड़ी Kwena Maphaka को भी साइन किया है। जो टूर्नामेंट में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बनेंगे। Paarl Royals ने पिछले सीजन के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। टीम अगले सीजन भी शानदार खेल बरकरार रखना चाहेगी।

लेकिन आगामी सीजन में इयोन मोर्गन नजर नहीं आएंगे, आपको बता दें मोर्गन ने इसी साल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था। टीम ने इसी के साथ ऑलराउंडर Corbin Bosch को प्रिटोरिया से ट्रेड किया है। वहीं स्पिनर इमरान मेनक और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी रेमन साइमंड को रिलीज करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़े- अगस्त 3- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

यहां देखें रिटेन खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी- डेविड मिलर, लुंगी एन्गिडी, तबरेज शम्सी, Bjorn Fortuin, Andile Phehlukwayo, डेन विलास, विहान लुबे, मिचेल वेन बुरेन, फेरिस्को एडम, कोडी युसूफ, इवान जोन्स, Kwena Maphaka

ओवरसीज खिलाड़ी- जोस बटलर, जेसन रॉय, ओबेड मैकॉय

close whatsapp