साबित हो गया बाबर आजम सिर्फ जिम्बाब्वे के खिलाफ ही रन बना सकते हैं
एशिया कप के सभी मैचों में कप्तान बाबर आजम रहे हैं बल्लेबाजी में फ्लॉप।
अद्यतन - सितम्बर 8, 2022 1:18 अपराह्न

पाकिस्तान टीम एशिया कप 2022 के फाइनल पहुंच गई है, लेकिन कप्तान बाबर आजम का फ्लॉप शो जारी है और अफगान टीम के खिलाफ तो ये बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाया। जिसके बाद ये साबित हो गया है कि, पाकिस्तान टीम के कप्तान का बल्ला सिर्फ छोटी टीमों के खिलाफ ही चलता है।
कप्तान बाबर आजम शायद विराट समझने लगे थे खुद को
जी हां, जैसे की सभी को पता है कि विराट कोहली कुछ समय पहले खराब फॉर्म से गुजर रहे थे, इसे को लेकर पाक टीम के कप्तान बाबर आजम ने कोहली के लिए ट्वीट किया था और लिखा था ये बुरा समय भी गुजर जाएगा।
कप्तान बाबर आजम सिर्फ अब नाम के बल्लेबाज रह गए हैं!
*एशिया कप के सभी मैचों में कप्तान बाबर आजम रहे हैं बल्लेबाजी में फ्लॉप।
*अफगान टीम के खिलाफ हुए मैच में शून्य पर आउट हुए बाबर आजम।
*हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ पाकिस्तान के कप्तान के बल्ले से निकले थे सिर्फ 9 रन।
*साथ ही भारत के खिलाफ हुए दोनों मैचों में भी बाबर का बल्ला रहा था शांत।
कल हुए शानदार मैच के नतीजे पर डालते हैं एक नजर
एशिया कप 2022 के फाइनल में पहुंची पाक टीम
कल रात अफगानिस्तान को हराने के बाद पाकिस्तान टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जहां खिताब जंग में इस टीम का सामना श्रीलंका से होगा और ये मैच काफी मजेदार रहने वाला है।
आज कौनसी टीमें होंगी आमने-सामने?
दूसरी ओर आज एशिया कप 2022 के सुपर 4 में टीम इंडिया का सामना अफगानिस्तान से होगा, दोनों टीमों का ये आखिरी मैच हैं और ये दोनों ही टीमें एशिया कप से बाहर हो चुकी है।