PAK vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान ने बनाई है भयंकर रणनीति, करने वाले हैं ये बड़ा काम

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान ने बनाई है भयंकर रणनीति, करने वाले हैं ये बड़ा काम

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की टीम अपने प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, मीर हमजा और खुर्रम शहजाद को शामिल कर सकती है

Pakistan Cricket Team. (Image Source: Getty Images)
Pakistan Cricket Team. (Image Source: Getty Images)

PAK vs BAN: पाकिस्तान 21 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करने को तैयार है। PAK बनाम BAN टेस्ट सीरीज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है और इसलिए पाक कप्तान शान मसूद टीम को फाइनल में पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच यह सातवीं टेस्ट सीरीज होगी, जिसमें पाकिस्तान ने पिछले सभी छह मुकाबलों में जीत हासिल की है।

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत बुधवार (21 अगस्त) से रावलपिंडी में पहले टेस्ट से होगी। वहीं दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार (30 अगस्त) से कराची में शुरू होने वाला है।

पाकिस्तान इस स्ट्रैटेजी के साथ बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा 

बारिश और बादल छाए रहने की आशंका को देखते हुए पाकिस्तान का टीम प्रबंधन बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाजी लाइनअप का विकल्प चुन सकता है। पहला टेस्ट मैच 21 से 25 अगस्त तक रावलपिंडी में खेला जाएगा। पाकिस्तान मौसम विभाग ने मैच के पांचों दिन अलग-अलग तीव्रता की बारिश का अनुमान लगाया है।

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की टीम अपने प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, मीर हमजा और खुर्रम शहजाद को शामिल कर सकती है, जबकि सलमान अली आगा स्पिनर के रूप में टीम में शामिल होंगे।

वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार “मौसम के कारण एकमात्र स्पेशलिस्ट स्पिनर अबरार अहमद को खेलने का मौका मिलना मुश्किल है।”

PAK vs BAN टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमें 

पाकिस्तान टीम: शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, मोहम्मद हुरैरा, सईम अयूब, सऊद शकील, आगा सलमान, कामरान गुलाम, आमेर जमाल, मोहम्मद रिजवान, सरफराज अहमद, मीर हमजा, अबरार अहमद, मोहम्मद अली, खुर्रम शहजाद, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी

बांग्लादेश टीम: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, शादमान इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज, जाकिर हसन, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, तैजुल इस्लाम, खालिद अहमद, शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा, नईम हसन

close whatsapp