पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज हारिस रऊफ हुए दूसरे टेस्ट से बाहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज हारिस रऊफ हुए दूसरे टेस्ट से बाहर

पहले टेस्ट मैच में फील्डिंग करते समय हारिस रऊफ को लगी थी चोट।

infoHaris Rauf. (Photo Source: Philip Brown/Popperfoto/Popperfoto via Getty Images)
infoHaris Rauf. (Photo Source: Philip Brown/Popperfoto/Popperfoto via Getty Images)

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान में होने वाले आगामी दूसरे टेस्ट मैच से से बाहर कर दिया गया है। दरअसल फील्डिंग करते वक्त हारिस रऊफ ने अपना पैर गेंद पर रखा दिया जिससे उनका दाहिना क्वाड चोटिल हो गया। रऊफ का बाहर होना निश्चित रूप से इंग्लैंड के लिए एक बड़ा झटका है।

29 वर्षीय तेज गेंदबाज रऊफ को एमआरआई स्कैन के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया जिसके बाद वह मैदान पर नहीं लौटे। टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने बल्लेबाजी की थी लेकिन दूसरी पारी में वो गेंदबाजी करने के लिए नहीं उतरे। इससे पहले उन्होंने मैच के पहले दिन 13 ओवर में 78 रन दिए थे। आपको बता दें कि हारिस रऊफ से पहले शाहीन अफरीदी भी इस सीरीज से बाहर हो चुके थे।

अब टीम से उनके बाहर होने के साथ, पाकिस्तानी टीम मैनेजमेंट अब दूसरे टेस्ट मैच से पहले रऊफ के रिप्लेसमेंट की तलाश करेगी। उम्मीद है कि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) जल्द ही चोटिल रऊफ की जगह किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान करेगा। फहीम अशरफ और मोहम्मद नवाज, जो टेस्ट सीरीज के लिए टीम का हिस्सा हैं, वो मुल्तान टेस्ट के लिए हारिस की जगह ले सकते हैं।

पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को मिली करारी हार

रावलपिेंडी में पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों 74 रनों से हार का सामना करना पड़ा। एक समय ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान इस मैच को आराम से मैच जीत लेगा, लेकिन जेम्स एंडरसन और ओली रॉबिन्सन की गेंदबाजी के बदौलत इंग्लैंड इस मैच में वापसी करने में कामयाब रहा। उनकी शानदार गेंदबाजी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पाकिस्तान ने अंतिम सत्र में 5 विकेट गंवा दिए।

इससे पहले इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 657 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी 7 विकेट पर 264 रन बनाकर घोषित की। जवाब में पाकिस्तान ने भी अपनी पहली पारी में 579 रन बनाए। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 343 रनों का लक्ष्य रखा। लेकिन मेजबान टीम दूसरी पारी में 268 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और इस तरह इंग्लैंड ने यह मुकाबला 74 रन से अपने नाम किया।

close whatsapp