PAK vs ENG: तीसरे दिन अब्दुल्लाह शफीक, इमाम उल हक और बाबर आजम ने जड़ा शानदार शतक
इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन कप्तान बाबर आजम, सलामी बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक और इमाम उल हक ने शानदार शतक जड़ा।
अद्यतन - दिसम्बर 3, 2022 6:12 अपराह्न

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मुकाबले का तीसरा दिन संपन्न हुआ। बता दें, इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन कप्तान बाबर आजम, सलामी बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक और इमाम उल हक ने शानदार शतक जड़ा। इन तीन बल्लेबाजों के शतक की बदौलत मेजबान ने अभी तक 136 ओवर में 7 विकेट खोकर 499 रन बना लिए हैं। वो अभी भी 158 रन से पीछे हैं।
बता दें, तीसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद अब्दुल्लाह शफीक और इमाम उल हक ने अपना शतक पूरा किया। जहां एक तरफ अब्दुल्लाह ने 203 गेंदों में 13 चौके और तीन छक्कों की मदद से 114 रन बनाए, वहीं इमाम उल हक ने 207 गेंदों में 15 चौके और दो छक्कों की मदद से 121 रन की पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया । अजर अली बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 48 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 27 रन ही बना पाए।
हालांकि सलामी बल्लेबाजों का विकेट गिरने के बाद कप्तान बाबर आजम ने एक छोर को संभाला और 168 गेंदों में 136 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। कप्तान आज़म ने अपनी पारी में 19 चौके और एक छक्का जड़ा। साउद शकील ने 37 रन का योगदान दिया।
158 रन से अभी भी पीछे हैं पाकिस्तान टीम
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक आगा सलमान 23 गेंदों में एक चौके की मदद से 10* रन पर बल्लेबाजी कर रहे है वहीं ज़ाहिद महमूद 1 रन पर नाबाद टिके हुए हैं।
इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स ने अभी तक 33 ओवर में 132 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए हैं। जैक लीच ने 42 ओवर में 160 रन देकर दो विकेट झटके हैं। जेम्स एंडरसन और ऑली रॉबिंसन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया है।
दोनों टीमें चौथे दिन एक दूसरे के ऊपर हावी होना चाहेंगी। इंग्लैंड सबसे पहले पाकिस्तान के 3 विकेट जल्द गिराना चाहेंगी और उसके बाद दूसरी पारी में वो और तेजी से खेलेंगी ताकि मेजबान को वो बड़ा लक्ष्य दें पाए।
बता दें, पिच पूरी तरह से सपाट है और इसी वजह से यहां गेंदबाजों के लिए बिल्कुल भी मदद नहीं है। बल्लेबाज ऐसी पिचों में हमेशा बड़ा स्कोर बनाने को देखते हैं।
https://twitter.com/zee___rajput56/status/1598977007622049792?s=20&t=a4z7g02Gjmnp5wueBNfXIw
https://twitter.com/AvinashArya09/status/1598980915619061761?s=20&t=a4z7g02Gjmnp5wueBNfXIw
Babar Azam completed 1500 runs against the spinners in Test Cricket.
His record against the spinners:
1549 runs @ 57.3
55.6 SR , 27 dismissals
146 4s , 16 6s#PAKvsENG pic.twitter.com/WowmGQxebi— Pakistani Shaheens Brigade (@ShaheensBrigade) December 3, 2022
https://twitter.com/Alexa_Brooks5/status/1599017877889089536?s=20&t=a4z7g02Gjmnp5wueBNfXIw
Another day of great batting performance at Rawalpindi🤝#BabarAzam #PAKvENG #PAKvsENG #Pakistan #PakistanCricketTeam #TeamPakistan #Tests #Cricket #Sportsbettingmarkets pic.twitter.com/lRcGdF8TUE
— SBM Cricket (@Sbettingmarkets) December 3, 2022
https://twitter.com/Vivek_Reddy14/status/1599015999847952384?s=20&t=a4z7g02Gjmnp5wueBNfXIw
Stumps on Day 3, England on the driving seat in the first Test match against Pakistan.#CricketBook #PAKvsENG #BabarAzam #BenStokes pic.twitter.com/TDAFluFiuu
— Cricket Book (@cricketbook_) December 3, 2022
England will be the happier side going into the day's end as they pick 7 without any help from the pitch.
Pakistan trail by 158 as they close the day's play with 3 centurions at 499-7#PAKvsEng #ENGvPAK
— cricdu (@cric_du) December 3, 2022
TEST SERIES:#ENG 657/10 (1st innings)#PAK 499/37(1st innings)#PAK trial by 158 runs.#PAKvsEng
— Çrîçkêt_💚💚💛 (@shahzadi_3998) December 3, 2022
Pakistan vs England 1st Test
Day 03 ends#PAKvsENG #1stTest #MetaSports pic.twitter.com/NftYQM3CRV— Metasports (@metasportspk) December 3, 2022