ट्विटर प्रतिक्रियाएं: फखर जमान ने फेरा डेरिल मिचेल के शतक पर पानी, पाकिस्तान ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत
फखर जमान को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
अद्यतन - अप्रैल 28, 2023 10:25 पूर्वाह्न
डेरिल मिचेल के शतक पर फखर जमान का शतक पड़ा भारी क्योंकि पाकिस्तान ने 27 अप्रैल को पिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से मात देकर घरेलू सीरीज में विजयी आगाज किया।
इस जीत के साथ पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज में कीवी टीम के खिलाफ 1-0 से बढ़त बना ली है। पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का दूसरा मैच 29 अप्रैल को पिंडी स्टेडियम में खेला जाएगा। आपको बता दें, पाकिस्तान की पहले वनडे में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पांच विकेट की जीत बेहद खास है, क्योंकि इस जीत के साथ ही उन्होंने 50 ओवरों के प्रारूप में अपनी 500वीं वनडे जीत रिकॉर्ड की है।
पाकिस्तानी बल्लेबाजों के आगे टिक नहीं पाए कीवी गेंदबाज
यह फखर जमान (114 गेंदों में 117 रन) और इमाम-उल-हक (65 गेंदों में 60 रन) के कारण संभव हो पाया। मैच के बाद जमान को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस बीच, अगर पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे की बात करे, तो मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
500 ODI wins and counting! 🏏🥳
A proud moment for Pakistan cricket as we celebrate this milestone.#PAKvNZ | #CricketMubarak pic.twitter.com/0wLx3jE24U
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) April 27, 2023
न्यूजीलैंड ने विल यंग (78 गेंदों में 86 रन) के अर्धशतक और डेरिल मिचेल (115 गेंदों में 117 रन) के शानदार शतक के बदौलत 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 288 रनों का स्कोर पोस्ट किया। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हरिस रउफ ने दो-दो विकेट चटकाएं, जबकि शादाब खान को एक सफलता मिली।
जीत के लिए 289 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने फखर जमान (114 गेंदों में 117 रन), इमाम-उल-हक (65 गेंदों में 60 रन), बाबर आजम (46 गेंदों में 49 रन) और मोहम्मद रिजवान (34 गेंदों में 42* रन) के शानदार प्रदर्शन के बदौलत नौ गेंदे शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। एडम मिल्ने ने कीवी टीम के लिए सर्वाधिक दो विकेट लिए, वहीं ईश सोढ़ी, रचिन रविंद्र और ब्लेयर टिकनर के हाथ एक-एक सफलता लगी।
यहां देखिए ट्विटर प्रतिक्रियाएं –
5️⃣0️⃣0️⃣ ODI wins recorded 🇵🇰💚#PAKvNZ | #CricketMubarak pic.twitter.com/hdDZp2NhDc
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) April 27, 2023
Look at Babar Azam giving all the respect in the world to Shadab Khan's parents. Those who respect their elders and parents have Allah's support, no agenda can stop them In Shaa Allah ❤️❤️ #PAKvNZ pic.twitter.com/DNUmEMYtep
— Farid Khan (@_FaridKhan) April 27, 2023
Our childhood in Kashmir was all about seeing Pakistani players lying in prostration (sajda) after a century and we used to wait for this movement. The good thing is that Pakistani players continued this.#PAKvNZ pic.twitter.com/9R1agzvX6V
— Darvesh (@koozager) April 27, 2023
Pakistan have a positive head-to-head record against all Asian teams in ODI cricket. In fact, Pakistan have positive head-to-head record against all teams, but West Indies, Australia, England and South Africa.
Does any other Asian team have a better record? #PAKvNZ pic.twitter.com/YVoYM27tLw
— Farid Khan (@_FaridKhan) April 28, 2023
In good company. @dazmitchell47 joins @cmacca10 & some other legends of the game on the Rawalpindi honours board following his ODI best 113 in the opening game v @TheRealPCB #PAKvNZ pic.twitter.com/S9bv0NFMlE
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) April 27, 2023
Act like you own the world because you do ❤️@FakharZamanLive
117 you know ! Then you know #FakharZaman #PAKvNZ pic.twitter.com/bCDWTsCKxh
— 𝙄𝙩'𝙭 𝙎𝙝𝙖𝙞𝙯𝙞 (@shaizitarar) April 28, 2023
𝐁𝐚𝐛𝐚𝐫 𝐀𝐳𝐚𝐦 𝐛𝐞𝐜𝐨𝐦𝐞𝐬 𝐬𝐞𝐜𝐨𝐧𝐝-𝐟𝐚𝐬𝐭𝐞𝐬𝐭 𝐀𝐬𝐢𝐚𝐧 𝐛𝐚𝐭𝐭𝐞𝐫 𝐭𝐨 𝐬𝐜𝐨𝐫𝐞 𝟏𝟐𝟎𝟎𝟎 𝐢𝐧𝐭𝐞𝐫𝐧𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 𝐫𝐮𝐧𝐬
Read more: https://t.co/6y89skKR7w#PAKvNZ #BabarAzam pic.twitter.com/TnNVUTTt1q
— Cricket Pakistan (@cricketpakcompk) April 27, 2023
Everyone wants to replace Babar But no one praising Under Babar's Captaincy.🧿🖤👑
Since the start of 2022, Pakistan have played 13 ODI matches and won 10 of them under Babar Azam. Alhamdulillah 🇵🇰💚 #PAKvNZ #BabarAzam𓃵 pic.twitter.com/neEvEOBWAv— AmbreenFatima258 (@AmbreenFatima56) April 28, 2023
Salam hai AHMAD SHAHZAD pe. Team se 5 saal se bahir hai per na team ke khilaf bola kabhi aur na Babar Azam ke khilaf. After every win, he directly tweets to congratulate his team. Top Top Player and Great Human being❤️👑😍#AhmadShahzad#PAKvNZ https://t.co/1UqfhuGk69
— Waqar Afridi (@WakaAfridi) April 28, 2023