पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड Dream 11 Prediction, Fantasy Cricket Tips, Playing XI, Today Dream 11 Team, & More Updates for 4th ODI Match

PAK vs NZ Dream 11 Prediction: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट, चौथे वनडे मैच के लिए

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला 5 मई को खेला जाएगा।

PAK vs NZ (Photo Source: Twitter)
PAK vs NZ (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला 5 मई को नेशनल क्रिकेट स्टेडियम कराची में खेला जाएगा। पाकिस्तान ने सीरीज के तीसरे मैच में 26 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 287 रन बोर्ड पर लगाए थे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड 49.1 ओवर में 261 रनों पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। आपको बता दें पाकिस्तान ने 12 साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीती है। पाकिस्तान चौथे वनडे मैच में भी फॉर्म बरकरार रखना चाहेगी वहीं न्यूजीलैंड लगातार तीन हार के बाद वापसी करना चाहेगी।

मैच जानकारी (Match Details):

मैच- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, चौथा वनडे

दिन और समय- 5 मई, शाम 4 बजे (भारतीय समयानुसार)

जगह- नेशनल क्रिकेट स्टेडियम कराची

लाइव स्ट्रीमिंग- सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनीलिव एप

(PAK vs NZ) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

नेशनल क्रिकेट स्टेडियम कराची की पिच बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए ही अनुकूल मानी जाती है। स्पिनर्स इस पिच पर अच्छा खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 234 रन है। इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने टीम ने 31 और पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 34 बार मुकाबले जीते हैं।

(PAK vs NZ) पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:

पाकिस्तान (Pakistan):

इमाम उल हक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), अब्दुला शफीक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली, मुहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हरिस रऊफ, मोहम्मद वसीम

न्यूजीलैंड (New Zealand):

विल यंग, चाड बोवेस, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान व विकेटकीपर), जेम्स नीशम, मार्क चैपमैन, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, हेनरी शिप्ली, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी

(Suggested Playing XI for PAK vs NZ Dream 11 Fantasy Cricket) इस मैच के लिए संभावित ड्रीम 11 टीम:

ड्रीम 11 हेड टू हेड (Dream 11 Head to Head):

फखर जमान, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, रचिन रवींद्र, जेम्स नीशम, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, हरिस रऊफ, ईश सोढ़ी

कप्तान- फखर जमान उप-कप्तान- हरिस रऊफ

ड्रीम 11 ग्रैंड लीग (Dream 11 Grand League):

बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, मार्क चैपमैन, फखर जमान, डेरिल मिचेल, इमाम उल हक, रचिन रवींद्र, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, ईश सोढ़ी, मैच हेनरी

कप्तान- डेरिल मिचेल उप-कप्तान- मैट हेनरी

close whatsapp