IND vs PAK: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मुकाबले में रचा इतिहास, 8 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
अद्यतन - Oct 14, 2023 5:32 pm

ICC Cricket World Cup 2023, IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का महामुकाबला आज 14 अक्टूबर, शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी चुन पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया है।
तो वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली पाकिस्तान ने क्रिकेट टीम ने एक खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है। बता दें कि पाकिस्तान के लिए इस मैच में टाॅप 3 बल्लेबाजों ने 8 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार है कि जब भारत के खिलाफ 20 से अधिक का स्कोर बनाया है। मैच में पाकिस्तान के लिए ओपनर अबदुल्लाह शफीक ने 20, इमाम उल हक ने 36 और बाबर आजम 20 से अधिक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
A good start for Pakistan in Ahmedabad. pic.twitter.com/v7D1UsS1Cn
— CricTracker (@Cricketracker) October 14, 2023
भारत बनाम पाकिस्तान, वर्ल्ड कप 2023 मैच- 12
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 30 ओवर बाद 3 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय मोहम्मद रिजवान 47 और सऊद शकील 1 रन बनाकर मौजूद हैं। पाकिस्तान की ओर से अबदुल्लाह शफीक 20, इमाम उल हक 36 और बाबर आजम 50 रन बनाए। तो वहीं भारत की ओर से फिल्हाल मोहम्मद सिराज को 2 व हार्दिक पांड्या को 1 विकेट मिला है।
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत– रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
पाकिस्तान– अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सउद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ
ये भी पढ़ें- अक्टूबर 14- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से