बाबर आजम ने अपनी दरियादिली से एक बार फिर जीता दिल; देखिए वीडियो
बाबर आजम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली के एक अहम रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
अद्यतन - जून 9, 2022 1:45 अपराह्न

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम केवल अपने बल्लेबाजी कौशल से ही नहीं, बल्कि लोगो के प्रति अपने हावभाव और प्यार दिखाने के तरीके से भी फैंस और खिलाड़ियों का दिल जीतना बखूबी जानते है।
बाबर आजम आए दिन अपनी शानदार बल्लेबाजी से कोई न कोई रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं, लेकिन अगर बात मैदान के बाहर के कारनामों की है तो, इसमें भी स्टार बल्लेबाज पीछे नहीं है। हाल ही में, मोहम्मद रिजवान ने अपने कप्तान की जीत लेने वाली कहानी का खुलासा किया था, और अब एक बार फिर वह अपनी दरियादिली से चर्चा में हैं।
बाबर आजम ने अपनी दरियादिली से एक बार फिर जीता दिल
दरअसल, वेस्टइंडीज पर पाकिस्तान की पांच विकेट की जीत में शतक का योगदान देने के लिए बाबर आजम को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया था, जिसे कप्तान ने मैच के अंतिम ओवर में टीम को जीत दिलाने वाले खुशदिल शाह को दें दिया। उन्होंने 23 गेंदों में नाबाद 41 रनों की रोमांचक पारी खेली, और पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पहले वनडे में अंतिम ओवर में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बाबर आजम के इस दिल को छू लेने वाले जेस्चर का वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी साझा किया हैं। पाकिस्तान के कप्तान ने पोस्ट-मैच प्रेस कांफ्रेंस में खुशदिल शाह की तारीफ करते हुए कहा उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे मैच शानदार अंदाज में फिनिश किया।
यहां देखिए वीडियो –
Beautiful gesture from the skipper 😍@babarazam258 gives his player of the match award to @KhushdilShah_ 🏆👏#PAKvWI | #KhelAbhiBaqiHai pic.twitter.com/7BrSiV7TyL
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) June 8, 2022
आपको बता दें, वेस्ट इंडीज पर पांच विकेट की रोमांचक जीत के साथ पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस सीरीज का दूसरा वनडे 10 जून को खेलना जाएगा। यह मैच बाबर आजम (103) के लिए काफी यादगार रहा, क्योंकि उन्होंने अपने वनडे करियर का 17वां शतक लगाकर भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (17 पारियां) का सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 13 परियों में हासिल की।