Asia Cup 2023: एशिया कप के खर्च को लेकर पाकिस्तान और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के बीच छिड़ा पैसो का विवाद - रिपोर्ट्स  - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: एशिया कप के खर्च को लेकर पाकिस्तान और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के बीच छिड़ा पैसो का विवाद – रिपोर्ट्स 

पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला गया था एशिया कप

Team India with Asia Cup Trophy. (Image Source: Getty Images)
Team India with Asia Cup Trophy. (Image Source: Getty Images)

एशिया कप 2023 इस बार पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला गया था, लेकिन अब कुछ रिपोर्ट्स सामने आई है कि पाकिस्तान और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के बीच टूर्नामेंट के कुछ खर्चों को लेकर पैसो का विवाद चल रहा है।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक मतभेद के चलते भारतीय टीम को लेकर पाकिस्तान नहीं भेजा था। इस वजह से दोनों देशों ने संयुक्त रूप से टूर्नामेंट की मेजबानी की थी, लेकिन पाकिस्तान में सिर्फ चार मैच हुए थे और बाकी मैच श्रीलंका में हुए।

एशिया कप का दो देशों की संयुक्त मेजबानी में होने का मतलब था कि फ्लाइट्स और मेहमाननवाजी में ज्यादा खर्च होगा। तो वहीं इस मसले को लेकर हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की माने तो श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने हाल में ही एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की मीटिंग में साफ तौर पर कह दिया है कि वह इन खर्चो का वहन नहीं करेगा क्योंकि वह टूर्नामेंट का असली मेजबान नहीं था।

तो वहीं इस बाबत श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से फ्लाइट्स और होटल के बाकी खर्चे के बकाया बिलों का भुगतान करने को कहा है। इसके जबाव में पीसीबी ने कहा है कि इसको लेकर कार्यवाही की जा रही है और जल्द ही इन बिलों का भुगतान कर दिया जाएगा। हालांकि, फ्लाइट्स किराए को लेकर अभी भी दोनों बोर्डो के बीच बहस चल रही है और इनके बिल अभी भी लंबित हैं।

दूसरी ओर, इस मसले को लेकर एसीसी के सीनियर सोर्स ने इन रिपोर्ट्स के अनुसार कहा- जब इस विवाद को लेकर पीसीबी के कार्यवाहक अध्यक्ष खवार शाह और सीईओ सलमान नसीर से बाली में एक मुलाकात के दौरान चर्चा हुई तो जय शाह और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड एक ही तरफ थे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?