बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान को लगा एक और तगड़ा झटका, ICC ने ठोका बड़ा जुर्माना - क्रिकट्रैकर हिंदी

बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान को लगा एक और तगड़ा झटका, ICC ने ठोका बड़ा जुर्माना

आईसीसी ने पाया कि मैच के दौरान पाकिस्तान ने 6 ओवर और बांग्लादेश ने 3 ओवर देरी से किए थे।

Pakistan Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)
Pakistan Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)

रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया। इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। यही नहीं अब बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है।

स्लो ओवर रेट के चलते आईसीसी ने पाकिस्तान टीम के ऊपर बड़ा जुर्माना लगाया है। दरअसल, आईसीसी ने फैसला सुनाया है कि रावलपिंडी में खेले गए पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहले टेस्ट में स्लो ओवर रेट के कारण पाकिस्तान के 6 और बांग्लादेश के 3 अंक काटे जाएंगे। आईसीसी ने पाया कि मैच के दौरान पाकिस्तान ने 6 ओवर और बांग्लादेश ने 3 ओवर देरी से किए थे।

इसके अलावा पाकिस्तान टीम पर मैच फीस का 30% और बांग्लादेश पर 15% जुर्माना भी लगा है। पाकिस्तानी टीम के कप्तान शान मसूद और बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने भी अपनी गलती मानकर यह सजा स्वीकार कर ली है। इस जुर्माने के बाद बांग्लादेश टीम WTC पॉइंट्स टेबल में छठे से 7वें नंबर पर फिसल गई है। उसके अब 21 पॉइंट्स हैं। हालांकि WTC पॉइंट्स टेबल में जीत के प्रतिशत के आधार पर रैंकिंग निर्धारित होती है।

पहले टेस्ट को बांग्लादेश ने अपने नाम किया

बता दें, इस मैच में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी को 6 विकेट पर 448 रन पर घोषित कर दिया था। इसके बाद बांग्लादेश ने मुशफिकुर रहीम के 191 रन की बहुमूल्य पारी की बदौलत अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 565 रन बनाए। पाकिस्तान टीम दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 146 रन पर ऑलआउट हो गई। 30 रनों के लक्ष्य को बांग्लादेश ने बिना विकेट खोए हासिल कर लिया।

भले ही पहले टेस्ट को पाकिस्तान हार चुका है लेकिन दूसरे मुकाबले को टीम जरूर जीतना चाहेगी। दूसरा टेस्ट 30 अगस्त से रावलपिंडी में शुरू हो रहा है। दो मैच की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे है। दूसरे टेस्ट को अगर मेजबान को जीतना है तो उन्हें अपने तीनों ही डिपार्टमेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?