बाबर आजम के शानदार अर्धशतक की बदौलत पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से दी मात - क्रिकट्रैकर हिंदी

बाबर आजम के शानदार अर्धशतक की बदौलत पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से दी मात

कप्तान बाबर आजम ने इस मैच में 53 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 79* रन बनाए।

babar azam (pic source-twitter)
babar azam (pic source-twitter)

आज यानी 8 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से मात दी। इस सीरीज में पाकिस्तान की टीम शानदार लय में नजर आ रही है। पहले उन्होंने इसी सीरीज के अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 21 रन से हराया था।

बता दें, टॉस जीतकर मेजबान न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन बनाए। मेजबान की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे ने 35 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 36 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान केन विलियमसन ने 30 गेंदों में 1 चौके की मदद से 31 रन बनाए।

आखिर में मार्क चैपमैन के 16 गेंदों में 32 रन की बदौलत टीम 147 तक पहुंच पाई। पाकिस्तान की ओर से हारिस राउफ ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा मोहम्मद वसीम जूनियर और मोहम्मद वसीम ने 2-2 विकेट झटके। शहनवाज दहानी ने 1 विकेट अपने नाम किया।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने खेली मैच जिताऊ पारी

जवाब में पाकिस्तान ने 148 रन के लक्ष्य को 6 विकेट रहते 18.2 ओवरों में ही हासिल कर लिया। टीम की ओर से कप्तान बाबर आजम ने 53 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 79* रन बनाए। उनके अलावा शादाब खान ने 22 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 34 रन बनाए। हैदर अली में 2 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 10* रन बनाकर खेल को 19 ओवर के अंदर ही खत्म किया।

न्यूजीलैंड की ओर से ब्लेयर टिकनर ने 4 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट झटके। उनके अलावा तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और टिम साउथी ने 1-1 विकेट हासिल किया। बाबर आजम को उनकी बेहतरीन पारी की वजह से ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवार्ड से सम्मानित किया गया।

पाकिस्तान का यह इस सीरीज का दूसरा मुकाबला था। उन्होंने 7 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था और अब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले को भी जीतकर अंक तालिका में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। न्यूजीलैंड को अब अपना अगला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ 9 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेलना है।

close whatsapp