इमरान ताहिर और मोहम्मद रिजवान के दम पर मुल्तान सुल्तान ने PSL 2022 में किया विजयी आगाज, देखियें प्रशंसकों की प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

इमरान ताहिर और मोहम्मद रिजवान के दम पर मुल्तान सुल्तान ने PSL 2022 में किया विजयी आगाज, देखियें प्रशंसकों की प्रतिक्रिया

इमरान ताहिर ने इस मैच में सिर्फ 16 रन देते हुए 3 विकेट अपने नाम किए।

Mohammad Rizwan. (Photo by ASIF HASSAN/AFP via Getty Images)
Mohammad Rizwan. (Photo by ASIF HASSAN/AFP via Getty Images)

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 7वें सीजन के पहले मुकाबले में मुल्तान सुल्तान ने 27 जनवरी को धमाकेदार आगाज किया है। मुल्तान सुल्तान ने इमरान ताहिर और मोहम्मद रिजवान के शानदार प्रदर्शन के बदौलत करांची किंग्स पर 7 विकेट से जीत दर्ज कर पीएसएल (PSL 2022) में विजयी शुरुआत की।

मुल्तान सुल्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद कराची किंग्स के कप्तान बाबर आजम और शरजील खान ने पहले विकेट के लिए 66 रनों की शानदार साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। लेकिन इसके बाद बाबर 23 रन और शरजील खान 43 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कराची किंग्स के लिए रनों की रफ्तार धीमी होती चली गई। कराची किंग्स 20 ओवर में 5 विकेट खोकर सिर्फ 124 रन ही बना सकी।

इमरान ताहिर और मोहम्मद रिजवान पड़े करांची किंग्स पर भारी

इस दौरान मुल्तान सुल्तान के लिए दक्षिण अफ्रीका के 42 वर्षीय स्पिनर इमरान ताहिर ने अपने 4 ओवरों में कुल 16 रन लुटाते हुए 3 अहम विकेट झटके, वहीं पीएसएल (PSL 2022) के पहले मुकाबले में शहनवाज दहानी और खुशदिल शाह ने कराची किंग्स के खिलाफ 1-1 विकेट लिया।

125 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए मुल्तान सुल्तान को जीत के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी और उन्होंने 18.2 ओवर में ही कराची किंग्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली। मुल्तान सुल्तान के लिए सलामी बल्लेबाज और कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 47 गेंदों में नाबाद 52 रनों की धुआंधार पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाकर पवेलियन लौटे।

रिजवान के अलावा शान मकसूद ने 26 रन और सोहेब मकसूद ने 30 रनों की पारियों खेलीं, जबकि टिम डेविड 12 रन बनाकर मुल्तान सुल्तान के कप्तान के साथ अंत तक टिके रहे।

कराची किंग्स पर मुल्तान सुल्तान की जीत के बाद, फैंस ने इमरान ताहिर और मोहम्मद रिजवान के शानदार प्रदर्शन की ट्विटर पर जमकर तारीफ की हैं। देखिये यहां फैंस की प्रतिक्रिया –

https://twitter.com/Sundusmaqsood1/status/1486772808931807237?

https://twitter.com/minahilnazir14/status/1486773146573180931?

close whatsapp