Asia Cup 2023: एशिया कप शुरू होने से पहले वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान ने स्थापित किया ये बड़ा कीर्तिमान  - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: एशिया कप शुरू होने से पहले वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान ने स्थापित किया ये बड़ा कीर्तिमान 

पाकिस्तान ने वनडे सीरीज में अफगानिस्तान का 3-0 से सफाया कर दिया है।

Pakistan Cricket Team (Image Credit- Twitter)
Pakistan Cricket Team (Image Credit- Twitter)

एशिया कप 2023 के शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वनडे क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। बता दें कि कल 26 अगस्त, शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच को 59 रनों से अपने नाम करने बाद, सीरीज को भी पाक टीम ने अपने नाम कर लिया है। तो वहीं इस व्हाइट वाॅश के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम वनडे फाॅर्मेट की नंबर वन टीम बन गई है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खबर लिखे जाने तक 2725 पाॅइंट के साथ 118 है, और वह फिल्हाल वनडे क्रिकेट की नंबर 1 टीम बनी गई है। साथ ही यह पाक टीम को एशिया कप में एक तरह से बूस्ट देने का काम करेगा, क्योंकि एशिया कप इस बार वर्ल्ड कप 2023 को ध्यान में रखते हुए वनडे फाॅर्मेट में ही खेला जा रहा है।

दूसरी ओर, पाक टीम के वनडे क्रिकेट में नंबर 1 बनने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से चीफ जाका अशरफ ने कहा- यह उपलब्धि हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों द्वारा प्रदर्शित कड़ी मेहनत, समर्पण, एकता और उनके फोकस को दर्शाती है। यह हम सभी के लिए गर्व का पल है क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

अब Asia Cup 2023 जीतने पर होंगी पाक टीम की निगाहें

गौरतलब है कि इस बार एशिया कप पाकिस्तान की मेजबानी में पाकिस्तान और श्रीलंका में संयुक्त रूप से खेला जाएगा। तो वहीं टूर्नामेंट में 30 अगस्त को होने वाले पहले मैच में पाकिस्तान का सामना मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में नेपाल से होने वाला है। दूसरी ओर, 2 सितंबर को पाकिस्तान और भारत के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें- अगस्त 27- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?