एशिया कप 2022: बाबर आजम ने अपनी टीम को दिया ऐसा संदेश कि खुद ही हो गए ट्रोल - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2022: बाबर आजम ने अपनी टीम को दिया ऐसा संदेश कि खुद ही हो गए ट्रोल

भारत और पाकिस्तान एशिया कप सुपर 4 के दूसरे मुकाबले में आज आपस में भिड़ रहे हैं। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

Pakistan captain Babar Azam. (Photo by ARIF ALI/AFP via Getty Images)
Pakistan captain Babar Azam. (Photo by ARIF ALI/AFP via Getty Images)

भारत और पाकिस्तान एशिया कप सुपर 4 के दूसरे मुकाबले में आज आपस में भिड़ रहे हैं। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बता दें, भारत ने अपने दोनों ग्रुप स्टेज मुकाबलों को जीतकर सुपर 4 में जगह बनाई थी जबकि पाकिस्तान ने हांगकांग को 40 रन से मात देकर सुपर 4 में प्रवेश किया था।

भारत ने ग्रुप स्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी। इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन कर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। सुपर 4 मुकाबले में यह दोनों ही टीमों का पहला मैच है। बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

टॉस के समय रवि शास्त्री ने बाबर आजम से पूछा कि उन्होंने टीम को भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए क्या संदेश दिया है, जिसपर पाकिस्तानी कप्तान ने कहा कि, ‘मैंने टीम को कहा है कि भारत के खिलाफ हमें विश्वास के साथ खेलना है। इस बयान के बाहर आते ही ट्विटर पर तमाम लोग बाबर आजम को ‘विश्वास’ शब्द के लिए ट्रोल कर रहे हैं।

ये रही ट्विटर पर प्रतिक्रिया:

पाकिस्तान ने अपनी टीम में किया एक बदलाव, भारत ने किए तीन बदलाव

मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान ने चोटिल शाहनवाज दहानी की जगह मोहम्मद हसनैन को टीम में शामिल किया है, वहीं भारत ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। चोटिल रवींद्र जडेजा, विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और तेज गेंदबाज आवेश खान की जगह हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई को टीम में जगह दी है।

रोहित ने टॉस में कहा कि, ‘हमें भी पहले गेंदबाजी करनी थी लेकिन अब हम बिना किसी डर के खेलेंगे और बड़ा स्कोर खड़ा करेंगे। इस प्रारूप में लय जरूरी है और हमारी टीम इस समय काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। चोटिल होना हमारे हाथ में नहीं है। जडेजा इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और वो वापस घर लौट गए हैं।

प्लेइंग XI का चयन करना बहुत सिरदर्द का काम है। हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है, दीपक हुड्डा को भी मुकाबला खेलने को मिला है और रवि बिश्नोई को भी। उम्मीद है हम इस मुकाबले में भी अच्छा प्रदर्शन।

close whatsapp