टि्वटर प्रतिक्रिया: गैबी लुईस के शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत आयरलैंड ने पाकिस्तान को दी मात
आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम ने आज यानी 12 नवंबर को पाकिस्तान महिला टीम को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पहले टी-20 मैच में 6 विकेट से मात देकर सबको हैरान कर दिया।
अद्यतन - नवम्बर 12, 2022 2:42 अपराह्न

आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम ने आज यानी 12 नवंबर को पाकिस्तान महिला टीम को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पहले टी-20 मैच में 6 विकेट से मात देकर सबको हैरान कर दिया। इस जीत के साथ आयरलैंड तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। बता दें, इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली गई थी जिसमें पाकिस्तान ने आयरलैंड को 3-0 से क्लीनस्वीप किया।
तमाम लोगों को पूरा भरोसा था कि पाकिस्तान महिला टीम पहले टी-20 मैच में आराम से जीत दर्ज कर लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आयरलैंड ने 136 रन के लक्ष्य को 6 विकेट रहते अपने नाम किया।
पहले टी-20 की बात की जाए तो मेजबान पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 135 रन बनाए। टीम की ओर से निदा डार ने 43 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 61 रन की बहुमूल्य पारी खेली। उनके अलावा आलिया रियाज ने 24* रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
आयरलैंड की ओर से ओर्ला प्रेन्डरगास्ट ने 4 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट झटके। इसमें एक मेडन भी शामिल था। उनके अलावा लॉरा डेलानी और अर्लीन केली ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
सलामी बल्लेबाज गैबी लुईस की शानदार अर्धशतकीय पारी ने आयरलैंड को जिताया मुकाबला
136 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड टीम की ओर से गैबी लुईस ने 54 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 69* रन की शानदार मैच जिताऊ पारी खेली। उनके अलावा ओर्ला प्रेन्डरगास्ट ने 25 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए। रिचर्डसन ने 15 गेंदों में दो चौकों की मदद से 16 रन बनाए। टीम ने इस लक्ष्य को 18.4 ओवर में 6 विकेट रहते अपने नाम किया।
पाकिस्तान की ओर से गुलाम फातिमा, निदा डार और नाशरा संधू ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
पाकिस्तान के खिलाफ आयरलैंड के जीत दर्ज करने के बाद ट्विटर पर तमाम लोगों ने दिया अपनी प्रतिक्रिया
VICTORY!!! We win the first T20I in Lahore by six wickets 🔥
Outstanding performance from the team to go 1-0 up in the series. Gaby Lewis with the winning runs. Get in!!!
WATCH: https://t.co/aLjac02ylz
SCORE: https://t.co/oBN0SYFcuI #BackingGreeen ☘️🏏| @HanleyEnergy pic.twitter.com/5Uz67IWrFR
— Ireland Women’s Cricket (@IrishWomensCric) November 12, 2022
Ireland Women beat Pakistan Women in 1st T20I at Lahore!!
– First-ever victory for any Irish team in Pakistan
– Only 2nd T20I defeat for Pakistan Women at home
– First win for Ireland Women against Pakistan Women in 8 yearsCongrats @cricketireland #PAKWvIREW | #BackOurGirls pic.twitter.com/2NGPOHT4A2
— Farhan Nisar (@farhanwrites) November 12, 2022
#PakistanCricket
Ireland women beat Pakistan by 6 wickets in first T20 match#PAKvIR— Muhammad Yousaf (Anjum) (@yousafexpress) November 12, 2022
50 up for Gaby Lewis off 40 balls 👏
Just 33 more runs needed for the win!! Well batted Gaby, see us home 👊
WATCH: https://t.co/aLjac02ylz
SCORE: https://t.co/oBN0SYFcuI #BackingGreeen ☘️🏏| @HanleyEnergy pic.twitter.com/kESdvKXDzP
— Ireland Women’s Cricket (@IrishWomensCric) November 12, 2022
Most runs for @IrishWomensCric in an innings against a Full Member in T20Is
69* @lewis_gaby TODAY
Best bowling figures for Ireland pacer against a Full Member in T20Is
3/10 @prendergastorla TODAY#PAKvIRE
— Mohit Shah (@mohit_shah17) November 12, 2022
A dominating display and what a win!!!
We did it and we go 1-0 up in the T20 series. Lets make it 2-0 in the next match and grab the series… #PAKvIRE #CricketTwitter #BackingGreen ♥️🍀🇮🇪🏏 https://t.co/oYTwul1Af9— Jackie Zhao (@giveme50dollar) November 12, 2022
What a win for @IrishWomensCric!
Their first over Pakistan since 2014.
They have now beaten South Africa & Pakistan in T20Is this year.
Chase down 135 with 6 wickets to spare.#PAKvIRE
— Mohit Shah (@mohit_shah17) November 12, 2022
Ireland is anyday a better T20 team than Pakistan , and one of the reason being intent of top 3 , compared mediocre of Pak. #PAKvIRE
— Prajin (@wcriccrazeprajn) November 12, 2022
Good to watch the Womens #IreVsPak over breakfast .. somewhat Ad free on @PTVSp0rts – is there is plenty of international cricket happening for women with in Pakistan now ? Better than before I guess.
— Ebba Qureshi (@EbbaQ) November 12, 2022
An allround performance from Orla Prendergast and a half-century from Gaby Lewis boosted Ireland to take the first T20I 🙌
Match report ⤵️https://t.co/DDxUn2q1PU | #PAKvIRE #CricketTwitter
— Women’s CricZone (@WomensCricZone) November 12, 2022