पाकिस्तान के इस फैन से सीखना चाहिए विराट के भारतीय फैन्स को - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान के इस फैन से सीखना चाहिए विराट के भारतीय फैन्स को

पाकिस्तान के एक क्रिकेट फैन की तस्वीर हुई तेजी से वायरल।

Virat Kohli and his fan. (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli and his fan. (Photo Source: Twitter)

विराट कोहली भले ही टीम इंडिया के अब कप्तान ना हो, लेकिन भारत से लेकर पाकिस्तान और पाकिस्तान से लेकर बाकी के देशों में उनके फैन्स आज भी उनको काफी पसंद करते हैं। भले ही विराट के बल्ले से साल 2019 के बाद शतक ना निकला हो, लेकिन फैन्स अभी भी उनकी बल्लेबाजी के मुरीद है। कुछ दिन पहले एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें कुछ पाकिस्तान फैन्स हाथ में पोस्टर लेकर विराट से 71वां शतक पाकिस्तान में लगाने की गुहार लगा रहे थे। वहीं अब एक बार फिर से ऐसा ही कुछ सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।

पाकिस्तान के इस ‘विराट’ फैन ने लोगों का दिल जीत लिया

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने कोलकाता में साल 2019 के आखिरी में पिंक बॉल टेस्ट मैच खेला था, इस टेस्ट मैच में विराट के बल्ले से आखिरी बार इंटरनेशनल शतक निकला था। उसकी के बाद से विराट कोहली 100 का आंकड़ा छू नहीं पा रहे हैं, जिसके कारण हर मैच में वो मजकर ट्रोल होते हैं। मोहली में अपने 100वें टेस्ट मैच में भी विराट अच्छी फॉर्म में दिख रहे थे, लेकिन वो महज 45 रन बनाकर आउट हो गए और फैन्स को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी।

*पाकिस्तान के एक क्रिकेट फैन की तस्वीर हुई तेजी से वायरल।
*इस तस्वीर में पाकिस्तान के इस क्रिकट फैन ने हाथ में लिया हुआ है पोस्टर।
*पोस्टर पर विराट कोहली को लेकर लिखा हुआ है एक इमोशनल संदेश।
*विराट तुम्हारे बल्ले से शतक आए या नहीं, फिर भी तुम मेरे हीरो रहोगे- फैन।

फैन की ये तस्वीर हुई तेजी से वायरल

डे-नाइट टेस्ट में भी नहीं चला कोहली का बल्ला

 

श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है, जहां बैंगलोर में चल रहा ये टेस्ट मैच गुलाबी गेंद से डे-नाइट के फॉर्मेट में खेला जा रहा है। लेकिन इस मैच की पहली पारी में भी विराट कोहली फ्लॉप रहे और वो सिर्फ 23 रन बनाकर आउट हो गए।

close whatsapp