World Cup 2023 के लिए India का दौरा करेगा Pakistan, सरकार ने आखिरकार दे ही दी हरी झंडी - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023 के लिए India का दौरा करेगा Pakistan, सरकार ने आखिरकार दे ही दी हरी झंडी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष जका अशरफ के नेतृत्व वाली बॉडी ने भारत के मैदानों का निरीक्षण करने के लिए एक टीम भेजी थी।

India vs Pakistan World Cup Trophy (Photo Source: Twitter)
India vs Pakistan World Cup Trophy (Photo Source: Twitter)

Pakistan: ICC ODI World Cup 2023 इस साल भारत (India) में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 5 अक्टूबर को डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड (England) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन फैंस को उस दिन का इंतजार है जब भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) आपस में टकराएंगे। आपको बता दें एशिया कप 2023 के लिए भारत ने पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था।

जिसके बाद एशिया कप हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान (Pakistan) और श्रीलंका (Sri Lanka) में संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। लेकिन पाकिस्तान वर्ल्ड कप के लिए भारत आएगा या नहीं इसे लेकर संशय बना हुआ था। लेकिन अब पाकिस्तान ने साफ कर दिया है कि वह वर्ल्ड कप के लिए भारत का दौरा करेगा।

Pakistan सरकार ने जारी किया स्टेटमेंट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पहले ही साफ-साफ बयान दिया था कि भारत का दौरा करना पूरी तरह से सरकार के ऊपर ही निर्भर करता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष Zaka Ashraf के नेतृत्व वाली बॉडी ने भारत के मैदानों का निरीक्षण करने के लिए एक टीम भेजी थी। जिसके बाद पाकिस्तान सरकार ने टीम को वर्ल्ड कप के लिए ट्रैवल करने की अनुमति दे दी है।

पाकिस्तान सरकार के Foreign Office ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, ‘पाकिस्तान ने लगातार कहा है कि खेल को राजनीति के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। इसलिए, उसने आगामी आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में भाग लेने के लिए अपनी क्रिकेट टीम भारत भेजने का फैसला किया है। पाकिस्तान का फैसला भारत के अड़ियल रवैये के मुकाबले उसके रचनात्मक और जिम्मेदार दृष्टिकोण को दर्शाता है, क्योंकि भारत ने एशिया कप के लिए अपनी क्रिकेट टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था।’

यह भी पढ़े- भारत को World Cup जीतना है तो इस खिलाड़ी को टीम में शामिल करना होगा- पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी का बड़ा बयान

पाकिस्तान (Pakistan) भारत का दौरा करेगा यह तो साफ हो गया है लेकिन वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला कब होगा यह साफ नहीं है। वहीं पाकिस्तान के कुछ मैचों के शेड्यूल में भी बदलाव होने की खबर आ रही है। सुरक्षा बलों ने नवरात्रि के चलते डेट में बदलाव करने की मांग की थी। बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह (Jay Shah) ने भी इस खबर की पुष्टि की थी की शेड्यूल में कुछ बदलाव किए जाएंगे लेकिन वेन्यू नहीं बदले जाएंगे। वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान (Pakistan) का मुकाबला 14 अक्टूबर को आयोजित किया जा सकता है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज