अर्शदीप सिंह के विकीपीडिया पेज से हुई छेड़छाड़, सरकार ने भेजा नोटिस - क्रिकट्रैकर हिंदी

अर्शदीप सिंह के विकीपीडिया पेज से हुई छेड़छाड़, सरकार ने भेजा नोटिस

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने छोड़ा था आसान कैच।

Indian pacer Arshdeep Singh in action. (Photo Source: Twitter)
Indian pacer Arshdeep Singh in action. (Photo Source: Twitter)

4 सितंबर को खेले गए एशिया कप 2022 के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से मात दी। मैच के दौरान अहम समय पर भारत के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पाकिस्तानी बल्लेबाज आसिफ अली का एक बेहद आसान सा कैच छोड़ दिया जिसकी वजह से अर्शदीप की काफी आलोचना हो रही है। अर्शदीप को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

इस बीच किसी ने अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया पेज के साथ छेड़छाड़ की है। मुकाबले के खत्म होने बाद उनके विकीपीडिया पेज पर किसी अनजान सूत्र ने कई जगह पर ‘भारत’ शब्द हटा कर ‘खालिस्तान’ शब्द लगा दिया था। अर्शदीप सिंह ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया है। हाल ही में पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने भी उनका साथ देते हुए कहा था कि, ‘अर्शदीप सिंह ने बहुत ही आसान कैच छोड़ा लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा होते रहता है।’

जहां एक तरफ कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं वहीं कई लोगों ने उनका समर्थन भी किया है। हालांकि विकिपीडिया के संपादकों ने इस गलती को 15 मिनट के भीतर ही ठीक कर दिया गया था लेकिन भारतीय अधिकारियों ने इसका स्पष्टीकरण मांगा है कि आखिर यह काम किसने किया। केंद्र का मानना है कि इस गलत सूचना से देश में कई लोगों को बुरा लग सकता है।

अर्शदीप सिंह के पेज से छेड़छाड़ में पाकिस्तानी लिंक का है शक

ताजा रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि अर्शदीप के विकीपीडिया पेज में छेड़छाड़ जिस आईपी एड्रेस से की गई है वो वही आईपी एड्रेस है जिसने पाकिस्तानी सेना और परवेज मुशर्रफ के संदर्भों को संपादित करके खबरें बनाई थी। इसी आईपी का उपयोग संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के विकिपीडिया पेज को संशोधित करने के लिए भी किया गया था जिसमें 2014 में पाकिस्तानी सेना के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ थे।

उच्च स्तरीय पैनल ने भी इसको लेकर जांच शुरू कर चुका है। सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने अर्शदीप सिंह के पेज को खालिस्‍तान से जोड़ने और उस कंटेंट के पब्लिकली रिफलेक्‍ट होने को लेकर स्पष्टीकरण के लिए भारत में विकिपीडिया के अधिकारियों को समन जारी किया है।

close whatsapp