IPL 2023 ऑक्शन: CSK ने 16 करोड़ 25 लाख रुपए खर्च कर बेन स्टोक्स को अपने दल में किया शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023 ऑक्शन: CSK ने 16 करोड़ 25 लाख रुपए खर्च कर बेन स्टोक्स को अपने दल में किया शामिल

इस मिनी ऑक्शन में बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 16 करोड़ 25 लाख रुपए में अपने दल में शामिल किया।

Mahendra Singh Dhoni and Ben Stokes (Pic Source-Twitter)
Mahendra Singh Dhoni and Ben Stokes (Pic Source-Twitter)

आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन की शुरुआत हो चुकी है। कुछ बड़े नामों को कुछ फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में शामिल भी कर लिया है। इसी नीलामी प्रक्रिया में इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का नाम आया और यह बात पहले से तय मानी जा रही थी कि स्टोक्स के पीछे कई फ्रेंचाइजी भागेगी और ऐसा ही कुछ देखने को भी मिला।

इस मिनी ऑक्शन में बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 16 करोड़ 25 लाख रुपए में अपने दल में शामिल किया।स्टोक्स ने इस ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था और उम्मीद के मुताबिक उन्हें इस सीजन पहले से कई अधिक पैसा मिला।

बेन स्टोक्स आईपीएल के पिछले सीजन का हिस्सा नहीं थे, लेकिन उन्होंने पहले ही बता दिया था कि वो इस सीजन उपलब्ध रहेंगे। आपको बता दें कि, जो रूट के कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद उन्हें इंग्लैंड का टेस्ट कप्तान बनाया गया था। स्टोक्स की कप्तानी में टीम ने प्रभावी प्रदर्शन भी किया था। वहीं टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था।

आईपीएल में अब तक प्रभावशाली रहे हैं स्टोक्स

स्टोक्स आखिरी बार राजस्थान की तरफ से 2021 में खेले थे। हालांकि उंगली की चोट के कारण उन्हें बीच में ही इंग्लैंड वापस जाना पड़ा था। राजस्थान ने उन्हें 2020 में एक सलामी बल्लेबाज़ के रूप में आजमाया था। उस दौरान उन्होंने आठ मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया था और 40.71 की औसत से 285 रन भी बनाए थे।

स्टोक्स के आईपीएल आंकड़ों की बात करें तो स्टोक्स ने अब तक 43 मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में उन्होंने 134.50 की स्ट्राइक रेट से 220 रन बनाए हैं। इस लीग में उनके नाम दो शतक और दो अर्द्धशतक मौजूद हैं। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 8.55 की इकॉनमी रेट से 28 विकेट लिए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के पास पहले से ही मोईन अली और रवींद्र जडेजा हैं और अब बेन स्टोक्स के आने से उनकी टीम और भी मजबूत हो गई है। खुद इंग्लिश ऑलराउंडर भी यही चाहेंगे कि वो चेन्नई फ्रेंचाइजी की ओर से शानदार प्रदर्शन करें और अपनी टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाए।

https://twitter.com/RutuEra/status/1606231160190664704?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1606231160190664704%7Ctwgr%5Ecb5aec529369b1216204a3bbf70023291f73ceba%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Fbest-buy-of-the-day-twitter-delighted-as-csk-bag-ben-stokes-for-whopping-inr-1625-crore%2F

close whatsapp