बड़ी खबर! पसली में चोट की वजह से आईसीयू में भर्ती हुए श्रेयस अय्यर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में श्रेयस को कैच लेते समय चोट लगी थी।
अद्यतन - अक्टूबर 27, 2025 12:18 अपराह्न

भारतीय वनडे टीम के कप्तान व स्टाइलिस्ट बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को हाल में ही आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान एलेक्स कैरी का लेते समय श्रेयस को चोट पहुंची थी। इस वजह से वह दर्द से कहराते हुए मैदान से बाहर चले गए थे। इसके बाद अय्यर को सीधे अस्पताल भेजा गया, जांच के लिए।
तो वहीं, अब सामने आया है कि वह श्रेयस अय्यर को पसलियों में हेयरलाइन फ्रैक्चर है, और इस वजह से शरीर के अंदरुनी में हिस्से में रक्त का रिसाव हो रहा है। इस वजह से श्रेयस को आनन-फानन में आईसीयू में भर्ती किया गया है।
अय्यर की इंजरी को लेकर मिली ताजा जानकारी के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट में चोट के कारण आंतरिक रक्तस्राव का पता चलने के बाद अय्यर को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज को अब पाँच से सात दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा। अय्यर ने तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला की दो पारियों में 72 रन बनाए, जिसमें एडिलेड में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में लगाया गया अर्धशतक भी शामिल है।
🚨 BIG UPDATE ON SHREYAS IYER 🚨
– Shreyas Iyer is currently admitted in Sydney Hospital as medical reports indicated internal bleeding due to rib cage injury. He is expected to be Hospital for 5 to 7 days. (PTI). pic.twitter.com/4kx9srJHGI
— Tanuj (@ImTanujSingh) October 27, 2025
बीसीसीआई सोर्स ने दी जानकारी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से जुड़े एक करीबी सोर्स ने इंडिया टीवी के हवाले से कहा- श्रेयस पिछले कुछ दिनों से आईसीयू में भर्ती हैं। रिपोर्ट आने के बाद, आंतरिक रक्तस्राव का पता चला और उन्हें तुरंत भर्ती कराना पड़ा। उनकी हालत में सुधार के आधार पर उन्हें दो से सात दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा, क्योंकि रक्तस्राव के कारण संक्रमण को फैलने से रोकना जरूरी है।
सोर्स ने आगे कहा, टीम के डॉक्टर और फिजियो ने कोई जोखिम नहीं उठाया और उसे तुरंत अस्पताल ले गए। अब हालत स्थिर है, लेकिन यह जानलेवा भी हो सकता था। वह एक मजबूत खिलाड़ी है और जल्द ही ठीक हो जाएगा।