Asian Games 2023 के लिए पाकिस्तान ने की टीम की घोषणा, इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान
23 सितंबर से शुरू हो रहे हैं एशियन गेम्स
अद्यतन - Aug 24, 2023 8:57 pm

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी 19वें एशियन गेम्स के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि इस बार एशियन गेम्स चीन की मेजबानी में 23 सितंबर से 8 अक्टबूर के बीच चीन के हांगझोउ में खेले जाएंगे।
तो वहीं इन खेलों के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान पीसीबी की सीनियर चयनसमिति ने 20 साल के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी कासिम अकरम को सौंपी है। गौरतलब है कि वह अब तक पाकिस्तान की ओर से 20 फर्स्ट क्लास और 40 टी-20 मैच खेल चुके हैं।
दूसरी ओर, कासिम अकरम की कप्तानी को बोर्ड आईसीसी मेन्स अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में देख चुका है। शायद यही कारण है कि आगामी एशियन गेम्स के लिए बोर्ड ने अकरम की कप्तानी पर भरोसा दिखाया है। इसके अलावा टीम में पाक टीम की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके मोहम्मद हसनैन, हैदर अली और शाहनवाज दहानी जैसे खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।
साथ ही बता दें कि पाकिस्तान ए क्रिकेट टीम की ओर से श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद कासिम अकरम ने कहा था कि मैंने ड्रीम प्रदर्शन किया। तो वहीं एशियन गेम्स के दौरान कासिम के कप्तान बनाने के अलावा ओमैर बिन यूसुफ को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप 2023 को ध्यान में रखते हुए अपनी ए टीम को इस टूर्नामेंट में उतारने का फैसला किया, जिसका नाम पीसीबी ने शाहीन रखा है।
एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान की शाहीन टीम:
कासिम अकरम (कप्तान), ओमैर बिन यूसुफ (उप कप्तान), आमिर जमाल, अराफात मिन्हास, अरशद इकबाल, आसिफ अली, हैदर अली, खुशदिल शाह, मिर्जा ताहिर बेग, मोहम्मद हसनैन, मुहम्मद अखलाक (विकेटकीपर), रोहेल नजीर, शाहनवाज दहानी, सूफियान मुकीम और उस्मान कादिर।
बैक-उप प्लेयर: अब्दुल वाहिद बंगलजई, मेहरान मुमताज, मोहम्मद इमरान जूनियर, मुहम्मद इरफान खान नियाज़ी और मुबासिर खान।
🚨 Qasim Akram to lead Pakistan Shaheens in the 19th Asian Games, set to take place in Hangzhou, China 🏏
Read more ➡️ https://t.co/dEgBl54Xvx pic.twitter.com/iqYnYm2m7G
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) August 24, 2023
ये भी पढ़ें- Chess World Cup: R Praggnanandhaa के रनर-अप बनने पर क्रिकेट जगत ने दी शुभकामनाएं