टेस्ट क्रिकेट बहुत ही मुश्किल है: पैट कमिंस - क्रिकट्रैकर हिंदी

टेस्ट क्रिकेट बहुत ही मुश्किल है: पैट कमिंस

पैट कमिंस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और एशेज सीरीज के सभी मुकाबलों में भाग लेना चाहते हैं।

Pat Cummins (Image Credit- Twitter)
Pat Cummins (Image Credit- Twitter)

ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस ने यह बात साफ कर दी है कि वो आगामी एशेज सीरीज के सभी पांच टेस्ट मुकाबलों में खेलना चाहते हैं। बता दें, हाल ही में संपन्न हुए इंडियन प्रीमियर लीग में उन्होंने भाग नहीं लिया था। वो अपने आपको भारत के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली एशेज 2023 सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार करना चाहते थे।

पैट कमिंस ने यह साफ कर दिया है कि एशेज सीरीज में खिलाड़ियों को रोटेट (Rotate) किया जाएगा। टीम के एक और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड इस समय अपनी चोट से उभर रहे है और उम्मीद की जा सकती है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में वो खेलते हुए नजर आए। अब देखना यह होगा कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में किन खिलाड़ियों को प्लेइंग XI में शामिल किया जाता है।

हालांकि पैट कमिंस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और एशेज सीरीज के सभी मुकाबलों में भाग लेना चाहते हैं। ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक पैट कमिंस ने कहा कि, ‘मुझे लगता है यह बैलेंस है। मैं पहले काफी थक गया था लेकिन अब मैं अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। मैंने क्रिकेट से थोड़े समय के लिए के लिए ब्रेक लिया था कि आने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और एशेज सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकूं।’

एक तेज गेंदबाज के रूप में 50 टेस्ट खेलना सच में सम्मान की बात है: पैट कमिंस

पैट कमिंस ने आगे कहा कि, ‘ मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट में वापसी करना सच में बहुत ही अच्छी बात है। कार हादसे के बाद मुझे ऐसा लगा कि मैं सिर्फ टी-20 या वनडे क्रिकेट ही खेल सकता हूं लेकिन अब मेरा शरीर टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए भी पूरी तरह से तैयार है। फिजियो और सभी लोगो ने मुझे पूरी तरह से फिट करने के लिए काफी मेहनत की है।

50 टेस्ट खेलना इतना आसान नहीं होता है। यह सच में बहुत ही बड़ी बात होती है क्योंकि आपके प्रदर्शन को औसत और स्ट्राइक रेट से देखा जाता है। टेस्ट क्रिकेट बहुत ही मुश्किल है। आपको दुनियाभर में काफी क्रिकेट खेलना होता है और सभी जगह परिस्थिति अलग होती है। इसलिए एक तेज गेंदबाज के रूप में 50 टेस्ट मैच खेलना सच में बहुत ही सम्मान की बात है।’

close whatsapp