ICC की लेटेस्ट पुरुष खिलाड़ियों की रैंकिंग हुई जारी, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाड़ियों की रैंकिंग में हुआ बड़ा इजाफा - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC की लेटेस्ट पुरुष खिलाड़ियों की रैंकिंग हुई जारी, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाड़ियों की रैंकिंग में हुआ बड़ा इजाफा

हाल ही में श्रीलंका ने आयरलैंड को पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 280 रनों से मात दिया।

Pakistan Cricket Team (Photo Source: Twitter)
Pakistan Cricket Team (Photo Source: Twitter)

हाल ही में श्रीलंका ने आयरलैंड को पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 280 रनों से मात दिया। बता दें, पहले टेस्ट में श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और दोनों पारियों को मिलाकर कुल 10 विकेट झटके। उनकी इसी गेंदबाजी की वजह से अब उन्होंने ICC पुरुष टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में लंबी उछाल लगाई है।

बता दें, ICC पुरुष टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में प्रभात जयसूर्या ने 13 पायदान की लंबी उछाल लगाई है और अब वो 19वें स्थान पर आ चुके हैं। इस मैच से पहले वो 32वें स्थान पर थे। बल्लेबाजों की सूची में श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 783 रेटिंग अंक के साथ 9वें स्थान पर आ चुके हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 235 गेंदों में 179 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी।

दिनेश चंडीमल की रैंकिंग में भी इजाफा हुआ है और अब वो 14वें स्थान पर आ चुके हैं, वहीं कुसल मेंडिस अब 42वें स्थान पर पहुंच चुके हैं। दिनेश चंडीमल ने आयरलैंड के खिलाफ 102 रन की नाबाद पारी खेली थी जबकि कुसल मेंडिस ने 140 रन बनाए थे।

और भी देशों के खिलाड़ियों की रैंकिंग में हुआ इजाफा

ICC पुरुष टी-20 खिलाड़ी रैंकिंग में शुरुआती 3 स्थान में कोई भी फर्क नहीं आया है। पहले स्थान पर सूर्यकुमार यादव है जिनकी रेटिंग 906 अंक है। दूसरे पर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान है और तीसरे पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम है। बता दें, कप्तान बाबर आजम ने इस समय खेली जा रही न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 58 गेंदों में 101 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली थी और अब उनकी उनका रेटिंग अंक 769 हो गया है।

मोहम्मद रिजवान की बात की जाए तो उनका रेटिंग अंक 798 है। ऑलराउंडर की सूची में पाकिस्तान के इफ्तिखार अहमद ने भी लंबी छलांग लगाई है। बैटिंग सूची में वो अब 44वें स्थान पर आ चुके हैं जबकि ऑलराउंडर की सूची में वो अब 25वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने भी 87 पायदान की लंबी छलांग लगाई है और बल्लेबाजी रैंकिंग में वो अब 66वें पायदान पर पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान गेंदबाजी सूची में पहली रैंकिंग में है जबकि पाकिस्तान के हारिस राउफ अब 11वां स्थान ग्रहण कर चुके हैं। शाहीन शाह अफरीदी भी 15वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।

close whatsapp