Asia Cup 2023: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ सुपर चार मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा की - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ सुपर चार मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा की

पाकिस्तान ने ग्रुप A में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और नेपाल को 238 रनों से करारी शिकस्त दी थी।

Pakistan Cricket Team. (Image Source: PCB Twitter)
Pakistan Cricket Team. (Image Source: PCB Twitter)

एशिया कप 2023 में 6 सितंबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में सुपर 4 का मुकाबला खेला जाना है। पाकिस्तान ने ग्रुप A में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और नेपाल को 238 रनों से करारी शिकस्त दी थी।

भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। बांग्लादेश की बात की जाए तो उनको श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा लेकिन अफगानिस्तान को उन्होंने मात दी। दोनों ही टीमें सुपर 4 के लिए क्वालीफाई हो चुकी है।

अब इन दोनों के बीच 6 सितंबर को शानदार मुकाबला खेला जाएगा। इसी के साथ पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है। भारत के खिलाफ हुए मुकाबले के बाद इस टीम में सिर्फ एक ही बदलाव देखा गया है। मोहम्मद नवाज की जगह फहीम अशरफ को प्लेइंग XI में शामिल किया गया है।

बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के लिए यह रही पाकिस्तान की प्लेइंग XI:

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, इमाम उल हक, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा, फहीम अशरफ, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस राउफ।

पाकिस्तान टीम ने अपने घर में अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और सभी खिलाड़ियों ने अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। अब यहां से दोनों टीमों के लिए मुकाबला जीतना बेहद जरूरी हो गया है।

बांग्लादेश भी इस मुकाबले को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। अब देखना यह है कि कौनसी टीम सुपर 4 के इस मैच को अपने नाम करती है। इन दोनों टीमों के अलावा भारत ने भी सुपर 4 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने नेपाल को 10 विकेट से करारी मात दी थी। भारत और पाकिस्तान के बीच 10 सितंबर को महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा। तमाम लोग इस शानदार मुकाबले का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?