पाक टीम में नहीं है Babar Azam की इज्जत, Cake देख साथी खिलाड़ियों ने कप्तान को मारा धक्का
PCB के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो किया गया है पोस्ट।
अद्यतन - अक्टूबर 16, 2023 3:24 अपराह्न

इन दिनों पाकिस्तान टीम के कप्तान Babar Azam अपने ही देश के पूर्व खिलाड़ियों के निशाने पर है, जिसका कारण है पाक टीम को भारत के लिए खिलाफ मिली हार। जिसे लेकर उनकी जमकर आलोचन हो रही है, तो दूसरी ओर टीम अपने कप्तान का जन्मदिन मना रही है और इसका वीडियो खुद PCB ने शेयर किया है।
Babar Azam और रिजवान का ही चला था बल्ला
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को अहमदाबाद में 7 विकेट से करारी मात दी थी, इस दौरान पूरी पाक टीम बल्लेबाजी में फेल नजर आई थी। टीम की तरफ से सिर्फ कप्तान Babar Azam ने अर्धशतक लगाया था और रिजवान के बल्ले से थोड़े रन निकले थे। दूसरी ओर गेंदबाजी में टीम सुपर फ्लॉप साबित हुए थी और शाहीन से लेकर हसन अली तक विकेट के लिए तरस गए थे।
CAKE के एक टुकड़े के लिए Babar Azam को मारा धक्का!
*PCB के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो किया गया है पोस्ट।
*इस वीडियो में मनाया गया है बाबर आजम का जन्मदिन, काटा गया केक।
*इस दौरान साथी खिलाड़ियों ने नहीं खिलाया Babar Azam को केक।
*बाबर की जगह खुद केक खाने में लगे थे पाक टीम के खिलाड़ी।
Babar Azam का कुछ ऐसे मनाया गया है जन्मदिन
अब कब होगा पाकिस्तान टीम का अगला मैच?
वहीं वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान टीम को अपना अगला मैच 20 अक्टूबर को खेलना है, जहां इस मैच में बाबर की टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा और ये मैच Bengaluru में खेला जाएगा। इससे पहले अभी तक पाकिस्तान टीम अपने 3 मुकाबले खेल चुकी है वर्ल्ड कप 2023 में, जिसमें से टीम को 2 में जीत मिली है और 1 में हार का सामना करना पड़ा है। पाक टीम ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड को मात दी थी, तो दूसरे मैच में इस टीम ने लंका को हराया था और तीसरे मैच में पाकिस्तान टीम भारत से हार गई थी। अब देखना होगा की चौथे मैच में इस टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।