रोहित की सेना से करारी मात मिलने के बाद, पाकिस्तान टीम की Bengaluru में पार्टी हो रही है - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित की सेना से करारी मात मिलने के बाद, पाकिस्तान टीम की Bengaluru में पार्टी हो रही है

अपने अगले मुकाबले के लिए Bengaluru पहुंच गई है पाक टीम।

Pak Team (Image Credit- Instagram)
Pak Team (Image Credit- Instagram)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान टीम गजब की लय में चल रही थी, लेकिन जैसे ही टीम इंडिया से बाबर की टीम का सामना हुआ। पाक टीम जीत की पटरी से उतर गई और रोहित एंड कम्पनी ने पाकिस्तान को हरा दिया, वहीं अब पाक टीम अपनी हार का गम कम करने में लगी है और खिलाड़ियों की अब पार्टी हो रही है।

कैसा रहा है अभी तक पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन?

अभी तक वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान टीम ने 3 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 2 में जीत मिली है और 1 में हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में बाबर की टीम ने नीदरलैंड को मात देकर जीत के साथ आगाज किया था, दूसरे मैच में लंका के खिलाफ पाक टीम ने वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रन चेज किया था। लेकिन टीम इंडिया के खिलाफ ये टीम फ्लॉप हो गई और पहली हार खाते में आ गई।

पाकिस्तान टीम के लिए पार्टी पहले और प्रैक्टिस बाद में है

*अपने अगले मुकाबले के लिए Bengaluru पहुंच गई है पाक टीम।
*इस बीच क्रिकेट से दूर पाक टीम के लिए हुआ डिनर का आयोजन।
*जिसका वीडियो PCB के सोशल मीडिया पर किया गया है पोस्ट।
*इस दौरान अच्छे मूड में दिखे खिलाड़ी, आज से शुरू करेंगे अभ्यास।

कुछ ऐसे लिया पाकिस्तान टीम ने लजीज खाने का स्वाद

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

बाबर का मनाया था पूरी टीम ने जन्मदिन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

किसके खिलाफ खेलने उतरेगी पाक टीम?

पाक टीम को Bengaluru पहुंचे 2 दिन हो गए हैं, वहीं टीम अब अपना अभ्यास शुरू करेगी। दूसरी ओर बाबर की टीम का सामना अब ऑस्ट्रेलिया से होने जा रहा है, दोनों टीमों के बीच ये कड़ी टक्कर 20 अक्टूबर के दिन होगी। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया टीम को लंका के खिलाफ अपनी पहली जीत मिली है, ऐसे में पाकिस्तान का फोकस वापसी पर होगा और ऑस्ट्रेलिया दूसरी जीत की तलाश के लिए मैदान में उतरेगी। साथ ही इस मैच में पाक टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को भी मिल सकते हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?