टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए पाकिस्तान टीम है पूरी तरह से तैयार, बाबर आजम की कप्तानी में आगामी टूर्नामेंट को करना चाहेंगे अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए पाकिस्तान टीम है पूरी तरह से तैयार, बाबर आजम की कप्तानी में आगामी टूर्नामेंट को करना चाहेंगे अपने नाम

आगामी टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम की कप्तानी बाबर आजम करेंगे।

Pakistan (Image Credit- Twitter X)
Pakistan (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 2 जून से हो रही है और इस शानदार टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। आगामी टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम की कप्तानी बाबर आजम करेंगे। यही नहीं इस टूर्नामेंट के लिए टीम में कई शानदार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

बता दें, पिछले कुछ समय से टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। उन्होंने इस प्रारूप में अपनी छाप नहीं छोड़ी है। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 को पाकिस्तान अपने नाम जरुर करना चाहेगी। पाकिस्तान क्रिकेट ने आज यानी 24 मई को आगामी टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम की घोषणा की है। उन्होंने इस बात की घोषणा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर की।

बाबर आजम को पाकिस्तान टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। बाबर आजम के अलावा पाकिस्तान टीम की ओर से बल्लेबाजी में मोहम्मद रिजवान, फखर ज़मान और सैम आयुब को खेलते हुए देखा जाएगा। उस्मान खान ने भी पाकिस्तान टीम में अपनी जगह बनाई है। पाकिस्तान सुपर लीग में उस्मान खान ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी और कई लोगों का दिल जीता था। स्पिनर्स के रूप में टीम में शादाब खान, इमाद वासिम और अबरार अहमद को शामिल किया गया है।

बाबर आजम करेंगे पाकिस्तान टीम की कप्तानी

तेज गेंदबाज के रूप में टीम में शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद आमिर और हारिस राउफ को शामिल किया गया है। पाकिस्तान टीम आगामी टूर्नामेंट के लिए काफी मजबूत दिख रही है। हाल ही में पाकिस्तान ने अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी जो 2-2 की बराबरी पर अंत हुई थी। बता दें, पाकिस्तान ने आगामी टूर्नामेंट के लिए कोई भी रिजर्व खिलाड़ी की घोषणा नहीं की है।

यह रही आगामी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान टीम:

बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, सईम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?